दस प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित, मिलेट्स महोत्सव समापन

      दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का हुआ समापन
– खागा विधायक समेत अधिकारियों ने दस प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
फोटो परिचय- प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करतीं खागा विधायक कृष्णा पासवान।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव में चल रहे दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में खागा विधायक कृष्णा पासवान ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र सिंह, जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी अख्तर हुसैन, भूमि संरक्षण अधिकारी ईईसी खागा अमित कुमार, कृषि वैज्ञानिक, डा0 जितेन्द्र सिंह, डा0 साधना वैश्य सहित अन्य लोगों ने शिरकत की।
कार्यक्रम स्थल पर कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कृषकों के मध्य किया गया। खागा विधायक कृष्णा पासवान ने कृषकों को शासन की संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए श्रीअन्न के आच्छादन विस्तार करने, श्री अन्न के उत्पाद को अपनाने व उपभोग करने की अपील की। साथ ही दस प्रगतिशील कृषकों को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीडीओ ने किसानों का आहवान किया कि अधिक से अधिक संख्या में कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री कराने व जैविक खेती करने के साथ श्री अन्न का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। उपकृषि निदेशक ने बताया कि चार मार्च तक कृषि यंत्रों की बुकिंग की जा रही है। किसान इसका लाभ उठाएं। जादूगर के माध्यम से नहर कटान, फसलों की सुरक्षा, वन रोज से बचाव व श्री अन्न की फसलों की अधिक से अधिक खेती करने की जानकारी दी। अंतिम दिवस पर उपकृषि निदेशक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों व कृषकों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *