ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह बने युवा हिंदू महासंघ के जिला सचिव
ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह बने युवा हिंदू महासंघ के जिला सचिव
ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह बने युवा हिंदू महासंघ के जिला सचिव
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर— 13 मार्च विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा भारत में हिंदू समाज को जागृत करने का कार्य तेजी से हो रहा है।यह संगठन भारत में आदि सनातन देवी-देवता एवं धर्म के उत्थान के लिए बनाया गया है।इजूरा खुर्द के श्री पंच मुखी महादेव मेला कमेटी के युवा अध्यक्ष पत्रकार दिव्यांश प्रताप सिंह को विश्व हिंदू महासंघ भारत के युवा प्रकोष्ठ का जिला सचिव मनोनीत किया गया है। ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह एक ऐसे युवा हैं जिनको समाज सेवा से ले कर धार्मिक कार्यों के लिए जाना जाता है वो इजुरा खुर्द में एक बड़े मेले का आयोजन करवाते हैं जिसमें हजारों की संख्या में हिंदू मुस्लिम शामिल होते हैं इतने बड़े मेले को इतनी कम उम्र में सकुशल संपन्न करवाना ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह की पहेचान को उजागर करता है ऐसे में उनको एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है जो विश्व हिंदू महा संघ से संबंधित है विश्व हिन्दू महासंघ हिंदुत्व एवं सांस्कृतिक संरक्षण को महत्व देने का कार्य करता है।इसका मुख्य उद्देश्य हिंदू संस्कृति का संरक्षण देना है।
इसी कड़ी में वीएचएम के पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी द्वारा जनपद स्तरीय कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों का तेजी से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।ग्राम पंचायत इजूरा खुर्द निवासी मेला कमेटी अध्यक्ष ठाकुर दिव्यांश प्रताप सिंह को युवा प्रकोष्ठ के युवा जिला सचिव पद का कार्य भार दिया गया।इस अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि फतेहपुर जनपद के सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने पद की गरिमा को बनाए रखेंगें और अपने संगठन के माध्यम से हिंदुत्व को चरम पर पहुंचाने में कोई भी कोर कसर बाक़ी नहीं छोड़ेंगे।