भगवान कृष्ण की लीलाएं सुन श्रोता हुए भाव-विभोर
– भरखना गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा का षष्ठम दिवस
फोटो परिचय- श्रीमद भागवत कथा में प्रवचन करते आचार्य विद्यासागर शुक्ल। मो ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। खागा तहसील क्षेत्र के ग्राम भखरना में चल रही श्रीमद भागवत कथा के षष्ठम दिवस पर कथा व्यास आचार्य डा0 विद्यासागर शुक्ल ने भगवान कृष्ण की अनेक बाल लीलाओं का वर्णन किया। जिसमें गोवर्धन भगवान की कथा को सुनाया। जिसे भगवान ने मात्र सात वर्ष की अवस्था में सात दिन एवं सात रातों तक कनिष्ठिका उंगली में धारण किया। इसके पश्चात कंसमर्दन की कथा सुनाई। अधर्मी कंस का नाश किया और धर्म की स्थापना किया और भगवान का अवतार भी धरती भार (पाप) हरण करने के लिए होता है और साथ ही साथ महारास का वर्णन किया। तत्पश्चात भगवान के विवाह की कथा का वर्णन किया कि किस तरह से भगवान का प्रथम विवाह रूक्मिणी के साथ सम्पन्न हुआ। इसके अलावा अनेक भक्ति से ओत-प्रोत कथाओं को सुनाया। कथा पण्डाल में सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे।