गांव से दो किलोमीटर दूर गेहूं के खेत से मिला अधेड़ का शव
गांव से दो किलोमीटर दूर गेहूं के खेत से मिला अधेड़ का शव
गांव से दो किलोमीटर दूर गेहूं के खेत से मिला अधेड़ का शव
गुगल से लिया गया चित्र
– पुत्र ने दो लोगों पर मढ़ा हत्या का आरोप कासिम मुश्ताक अज़रा न्यूज फतेहपुर– शनिवार की दोपहर घर से निकले 50 वर्षीय अधेड़ का शव रविवार की सुबह गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर गेहूं के खेत से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया है। मृतक के पुत्र ने दो लोगों पर हत्या कर शव को खेत में फेंकने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बसंतीखेड़ा गांव निवासी स्व0 रामचरन प्रजापति का पुत्र विमल उर्फ बड़कू प्रजापति शनिवार को लगभग ग्यारह बजे घर से निकला था। देर शाम वापस न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न लगा। रविवार की सुबह गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर गेहूं के खेत से ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा जिसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दिया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र सुजीत प्रजापति ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के अमैना गांव निवासी नीरज शर्मा व भवानीपुर गांव निवासी सोनू सिंह ने उसके पिता से आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख पंद्रह हजार रूपए एक वर्ष पूर्व लिए थे। काम न होने पर जब पिता ने उनसे रूपए मांगे तो देने का वादा किया और बाद में मना कर दिया। जिस पर थाने मामला पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की और कुछ दिनों बाद रूपए देने की बात कही। पुत्र का कहना है कि शनिवार को उसके पिता नीरज शर्मा व सोनू सिंह से पैसा लेने के लिए घर से निकले थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं आए तो उनकी खोजबीन की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। आज सुबह गांव वालों ने गेहूं के खेत में शव पड़ा देख सूचना दी। उसका कहना है कि रूपए न देने को लेकर नीरज व सोनू ने उसके पिता की हत्या की है। ————————————— युवक ने पत्नी से झगड़ लगाई फांसी, मौत कासिम मुश्ताक अज़रा न्यूज फतेहपुर– गाजीपुर कस्बा में शनिवार की देर रात पत्नी से विवाद के बाद 25 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी अशफाक खान का पुत्र शारिक खान ने शनिवार की रात पत्नी से लड़ने के बाद कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेजा है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई आरिफ ने बताया कि उसकी भाभी समरीन से आए दिन भाई का झगड़ा होता था। भाई शराब पीने का आदी भी था। जिससे आए दिन घर में कलह होती थी। मृतक अपने पीछे पुत्र हमदान व फरहान पुत्री को छोड़ गया है। ————————————— दीवार से टकराकर अधेड़ की मौत कासिम मुश्ताक अज़रा न्यूज फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम कठरिया में शनिवार की रात पानी पीने के लिए उठा पचास वर्षीय अधेड़ दीवार से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कठरिया गांव निवासी छत्रपाल सिंह का पुत्र ज्ञान सिंह देर रात पानी पीने के लिए उठा और पैर फिसल गया जिससे वह दीवार से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल आ रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। ————————————– ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी गंभीर कासिम मुश्ताक अज़रा न्यूज फतेहपुर– बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम अलमापुर के समीप रविवार की सुबह ट्रक की चपेट में आ जाने से जहां 52 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मीरखपुर निवासी स्व0 रामकिशोर पाण्डेय का पुत्र सुरेन्द्र पाण्डेय अपनी 47 वर्षीय पत्नी साधना पाण्डेय के साथ बाइक से जहानाबाद थाने के चिल्ली गांव गया था। रविवार की सुबह लगभग नौ बजे वापस लौटते समय जैसे ही ये लोग बकेवर थाने के अलमापुर के पास पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे सुरेन्द्र पाण्डेय की मौके पर मौत हो गई वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए घायल पत्नी को उपचार के लिए सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। ————————————- डंपर की चपेट में आकर एंबुलेंस चालक की मौत कासिम मुश्ताक अज़रा न्यूज फतेहपुर– मलवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की रात डंपर की चपेट में आ जाने से एंबुलेंस चालक मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को विच्छेदन हेतु भेजा है। जानकारी के अनुसार मथुरा जनपद के थाना माट गांव बिलंदपुर निवासी गुलाब सिंह का 58 वर्षीय पुत्र अमन सिंह एंबुलेंस चालक था। बताते हैं कि शनिवार को दिल्ली से शव लेकर झारखण्ड जा रहा था। जैसे ही ये लोग मलवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-2 में पहुंचे तभी डंपर ने एंबुलेंस में टक्कर मार दिया जिससे अमन सिंह की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। दूसरी एंबुलेंस से शव को झारखण्ड भिजवाया। …………………………………………………… छात्राओं व महिलाओं को दिया जाएगा रोजगारपरक प्रशिक्षण कासिम मुश्ताक अज़रा न्यूज फतेहपुर — विजय लक्ष्मी महिला समृद्धि सेवा समिति द्वारा महिलाओं एवं छात्राओं के सशक्तिकरण हेतु 45 दिवसीय निःशुल्क रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटीशियन, मेहंदी, हेयर स्टाइलिंग एवं बेसिक मेकअप आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए समिति की प्रबंधिका राधा देवी ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम राधानगर, गाजीपुर रोड स्थित समिति कार्यालय मुकाम ब्यूटी पार्लर में आयोजित किया जाएगा। समिति की प्रबंधिका राधा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एक मई से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं एवं छात्राएं प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए समिति कार्यालय व राधानगर स्थित ब्यूटी पार्लर से आवेदन व पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। समिति का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्हें कौशल आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करना है।