संविधान की प्रस्तावना से ही हट चुकी मौजूदा सरकार : महेश

    संविधान की प्रस्तावना से ही हट चुकी मौजूदा सरकार: महेश
मजबूत तिलिस्म में फंस चुका देश: आरिफ
फोटो परिचय- संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते कांग्रेसी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। संविधान दिवस पर कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आज मौजूदा सरकार के कार्यों से संविधान में उल्लिखित प्रस्तावना महत्वहीन नजर आती है क्योंकि प्रस्तावना में समाजवादी या धर्म निरपेक्ष शब्द अब औचित्यहीन हो गए हैं। भाजपा हिन्दू मुस्लिम के बाद अब हिंदुओं को भी आपस में तोड़ने का प्रयास कर रही है। जो भविष्य के लिए अपार घातक है, उन्होंने आगे कहा कि एसआईआर के लिए मात्र उन्नीस दिन का समय निर्धारण प्रदर्शित करता है कि चुनाव आयोग केवल खानापूर्ति करके वोट काटना चाहता है जो एक कलंकित लोकतंत्र का उदाहरण है। उन्होंने कल अपने विवाह के एक दिन पहले आत्महत्या किए सुधीर कुमार कोरी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने कहा कि एसआईआर एक सोचा समझा गुजराती खेल है जिसमें जनता उलझकर परेशान हो रही है। साथ ही इतने अल्प समय में कार्य न कर पाने के दबाव में बीएलओ आत्महत्या कर रहे हैं। जिसमें सीधे तौर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दोषी हैं। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कल बिन्दकी तहसील के लेखपाल सुधीर कुमार कोरी द्वारा आत्महत्या कर लेने पर कहा कि कांग्रेस मृतक के परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में सबसे आगे रहेगी जो हमारा कर्तव्य है। आयोजन में वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी, शेख एजाज अहमद, प्रवक्ता इंजी देवी प्रकाश दुबे, रामनरेश महाराज सईद चच्चा, सुदेश पांडेय आदि ने भी संविधान के बाबत अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन में मुख्य रूप से प्रशांत शुक्ला, अतुल पासवान, सैयद सहाब अली, पूजा सिंह, शकीला बानो, चौधरी मोइन राइन, निजामुद्दीन, कौशल कुमार शुक्ला, अजय बच्चा, वकील खान, अमीरउलजमा खान, डॉ अब्दुल हमीद, नसीम अंसारी, अकरम काले, धर्मेंद्र सिंह, हम्माद हुसैन, इलियास अहमद, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *