पूर्व सैनिक महिला संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को बंधाया ढाढंस
पूर्व सैनिक महिला संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को बंधाया ढाढंस
शहीद जवानों व दिवंगत जयराज को दी श्रद्धांजलि
– पूर्व सैनिक महिला संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को बंधाया ढाढंस
फोटो परिचय- बैठक में भाग लेतीं महिला संगठन की पदाधिकारी।
फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की महिला संगठन की बैठक साधना सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम डोडा में 400 फीट गड्ढे में सेना की बस गिरने से दस जवानों के शहीद होने व जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता जयराज मानसिंह की हत्या पर आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
महिला संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल ने स्वर्गीय जयराज मानसिंह की पत्नी शहनाज मान सिंह व पुत्री सोफिया मानसिंह से मिलकर उनको सांत्वना दी। उनको सहयोग का आश्वासन दिया क्योंकि संगठन के कुछ जवान व पूर्व सैनिक उनके पिता ब्रिगेडियर श्रीधर मानसिंह के साथ सेवा में नौकरी कर चुके हैं। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने प्रशासन से मांग किया कि वह निष्पक्ष तरीके से इस हत्या में दोषी लोगों को दंडित कराने का कार्य करें। जो व्यक्ति दोषी हो उनको सजा मिलनी ही चाहिए। इस अवसर पर सुनीता पाल, मधुलता, विमला सिंह, मीरा यादव, राधा देवी, माया देवी, सुनीता यादव, पुष्पा विश्वकर्मा आदि उपस्थिति रही।