विधानसभाओं में कांग्रेस के एसआईआर कोआर्डिनेटर नियुक्त
– जिलाध्यक्ष ने की जिम्मेदारी को सुचारू रूप से निर्वहन करने की अपील
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सरकार द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाताओं को जागरूक कर अपने मताधिकार की सुरक्षा करने हेतु कांग्रेस ने हर विधानसभा में अपने कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। जिस क्रम में सदर विधानसभा से शेख एजाज अहमद को बूथ नंबर 01 से 127, राजेंद्र लोधी को 128 से 255, संन्तोष कुमारी शुक्ला को 256 से 383 तक, जहानाबाद विधानसभा से राकेश शास्त्री को 01 से 119 तक, राजीव लोचन निषाद को 120 से 239 तक, बाबर खान को 240 से 358 तक, बिन्दकी विधानसभा में कल्याण सिंह 01 से 115 तक, विनोद द्विवेदी को 116 से 231 तक वकील खान को 232 से 346 तक, अयाह शाह विधानसभा से हेमलता पटेल को 01 से 76 तक, अरविंद द्विवेदी को 77 से 153 तक, रामनरेश महराज को 154 से 230 तक, अभिमन्यु सिंह को 231 से 306 तक, हुसैनगंज विधानसभा से शिवाकांत तिवारी को 01 से 118, कलीम उल्ला सिद्दीकी को 119 से 237 तक, प्रकाश पांडेय को 238 से 354 तक, खागा विधानसभा से ओम प्रकाश गिहार को 01 से 132 तक, ओम प्रकाश कोरी को 133 से 265 तक, माधुरी रावत को 266 से 397 तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने सभी नवनियुक्त कोऑर्डिनेटरों को बधाई देते हुए उन्हें प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा दी गई जिम्मेदारी को सुचारू रूप से निर्वहन करने की अपील की। ताकि किसी भी मतदाता को अपने अधिकार से वंचित न होना पड़े। नियुक्ति पर पूर्व विधायक अनिल सिंह, शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा, मणि प्रकाश दुबे, आशीष गौड़, प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे समेत अन्य लोगों ने बधाई प्रेषित की।

