प्रेमी के साथ गई युवती ने मांगी सुरक्षा, अन्य लघु खबरों के साथ

    प्रेमी के साथ गई युवती ने मांगी सुरक्षा
– आत्महत्या करने पर जिम्मेदार होंगे थानेदार
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ जाफरगंज, फतेहपुर — थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती 26 मार्च को अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई थी। उधर खोजबीन में जुटे परिजनों ने युवती को नाबालिक बताते हुए अपने ही चार रिश्तेदारों के विरुद्ध बहला फुसलाकर भगा ले जाने और उसका सहयोग करने का आरोप लगा थाने में रेहान रजा, नौशाद कसाई, जुग्गन, फखरुद्दीन निवासी गढ़ी खूंटा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करवाया। उधर जैसे ही मुकदमे की भनक युवती को लगी तो उसने लगातार दो वीडियो और अपना जन्म प्रमाण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और गुहार लगाई कि परिजनों और थानेदार से लड़के व लड़के के परिजनों को खतरा है। ऐसी दशा में यदि वो आत्महत्या करती है तो उसके जिम्मेदार थाना प्रभारी धनंजय सरोज होंगे। आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी ने लड़के के मामी, 70 वर्षीय नानी, 11-12 वर्षीय दो छात्राओं के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मार देने की धमकी देने सहित गंभीर आरोपों में दुबारा मुकदमा पंजीकृत किया है। इस मामले में थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि आधार कार्ड में नाबालिक होने की वजह प्रथम दृश्यता मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है, विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी।


  कृषि यंत्रीकरण योजना: ई-लाटरी से कृषकों का हुआ चयन
– पंजीकृत फर्म से खरीद कर पोर्टल पर बिल करें अपलोड
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष वर्ष 2025-26  में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइनजेशन योजना एवं प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेजीड्यू (सीआरएम) योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में अनुदान पर यंत्र क्रय करने हेतु 25 फरवरी से 04 मार्च के मध्य आनलाइन बुकिंग करने वाले कृषकों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से विकास भवन सभागार में किया गया।
उप निदेशक कृषि ने बताया कि इन-सीटू एवं एसएमएएम योजनान्तर्गत विभिन्न प्रकार कृषि यंत्रों के लक्ष्य के सापेक्ष 55 किसानों ने विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों की बुकिंग की गई, जिसके सापेक्ष 13 किसानों का ई-लॉटरी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कृषि यन्त्रों के लाभार्थियों का चयन किया गया। जिसमें 01 आलू खुदाई मशीन, 01 मल्टीक्राप थ्रेसर, 01 लेजर लैण्ड लेवलर, 01 ऑयल मिल विद फिल्टर प्रेस, 01 पावर वीडर, 01 पावर चौफ कटर, 02 आलू बुवाई मशीन, 02 ट्रैक्टर माउन्टेन स्प्रेयर, 01 श्रब मास्टर, 01 क्राप रीपर एवं 01 हैप्पी सीडर हेतु कृषकों का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त 14 किसानों का लक्ष्य के बराबर बुकिंग होने के कारण निदेशालय स्तर से 05 मार्च को स्वतः चयन किया गया है, जिसमें 01 किसान ड्रोन, 01 रोटावेटर, 01 स्ट्रा रीपर, 02 पावर टिलर, 01 सुपर सीडर, 02 सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल, 02 बेलिंग मशीन, एवं 04 स्ट्रा रेक का चयन किया गया है। उप कृषि निदेशक द्वारा किसानों को बधाई देते हुए कहा कि कृषि विभाग द्वारा चयनित कृषकों को कृषि यंत्र मानक के अनुरूप नियमानुसार पंजीकृत फर्म से खरीद कर अतिशीघ्र निर्धारित समय सीमा के अन्दर दर्शन 2.0 पोर्टल पर बिल अपलोड करना सुनिश्चित करें जिससे अतिशीघ्र सत्यापन के बाद अनुदान की धनराशि प्रेषित किया जा सके। इसके अतिरिक्त किसानों को यह भी बताया गया कि कृषि यंत्र क्रय करने से पूर्व मूल्य का 50 प्रतिशत धनराशि विक्रेता के खाते में स्वयं के बैंक खाते से ही ट्रान्सफर किया जाये। सत्यापन के समय यंत्र विक्रेता फर्म के खाते में प्रेषित धनराशि का साक्ष्य लिया जायेगा। कृषि यंत्र क्रय करने से सम्बन्धित किसी भी अन्य प्रकार की जानकारी किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान ई-लाटरी के समय समिति के सदस्य उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, एलडीएम, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, प्रगतिशील कृषक, सेल्फ हेल्प ग्रुप के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विकास खण्डों के यंत्र बुकिंग करने वाले किसान उपस्थित रहे।
————————————– 
 महिला जनसुनवाई नौ को
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषान्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति द्वारा महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा, महिला जनसुनवाई, जागरूकता चौपाल, निरीक्षण आदि किया जाना है। महिला जनसुनवाई नौ मार्च को पूर्वान्ह ग्यारह बजे सदस्य द्वारा पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस (सर्किट हाउस) जीटी रोड में की जाएगी।

—————————————- 
    अनियंत्रित पिकअप पलटने से पांच लोग घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — बकेवर थाना क्षेत्र के जहानाबाद रोड चौराहे पर अनियंत्रित पिकअप पलट गया। जिससे पिकअप पर सवार पांच लोग दबकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मऊ निवासी अनियंत्रित पिकअप पलटने से करीब आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसमें हिमांशु 13 वर्ष, फूलचंद 50 वर्ष, छेदीलाल 18 वर्ष शिव भवन 48 वर्ष गम्भीर रूप घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108/102 एंबुलेंस के माध्यम से नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया वही 108 एंबुलेंस के माध्यम से शिव भवन की हालत नाजुक बताते हुए चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
————————————— 
 ई-रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में कई घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम बगहा के समीप गुरूवार की शाम ई-रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में परिवार सहित चालक व बाइक सवार घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मलवां थाना क्षेत्र के शमशेरपुर गांव निवासी राजाराम का 42 वर्षीय पुत्र सुरेश अपनी पत्नी सीता 40 वर्ष, पुत्र रिंकू 10 वर्ष, पुत्री नेहा 14 वर्ष, ई-रिक्शा चालक होरीलाल के साथ रिश्तेदारी में असोथर जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा बगहा के समीप पहुंचा तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। जिससे सुरेश व पूरा परिवार सहित ई-रिक्शा चालक सहित बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
——————————————— 
 बाइक की टक्कर से युवक घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर असनी के समीप पैदल जा रहे 35 वर्षीय युवक को पीछे से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों घायल हो गए। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार शिवपुर असनी गांव निवासी बेनी का पुत्र अमर गुरूवार की शाम पैदल खेत की ओर जा रहा था। तभी गांव के समीप ही पीछे से बाइक सवार रितेश पुत्र वीरेन्द्र पटेल 27 वर्ष निवासी हैदरपुर इटौली ने टक्कर मार दिया जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
———————————————– 
    सर्पदंश से युवक की हालत बिगड़ी
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कल्यानीपुर में शुक्रवार की दोपहर खेत में धनिया तोड़ रहे 52 वर्षीय अधेड़ को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कल्यानीपुर गांव निवासी लक्ष्मीचन्द्र का पुत्र मनोज मिश्रा शुक्रवार की दोपहर खेत से धनिया तोड़ रहा था। तभी जहरीले सर्प ने डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसे तत्काल सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती काया।
————————————————- 
 अज्ञात शव की हुई शिनाख्त
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम एकारी के समीप रेलवे ट्रैक से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दो दिन पूर्व 50 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद कर विच्छेदन गृह भेजा था। जहां वीडियो वायरल होने पर मृतका की पुत्री राखी देवी ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त अपनी मां ओमवती पत्नी मूलचन्द्र गुप्ता निवासी अंदौली पुलिया के रूप में करते हुए बताया कि उसकी मां का आठ वर्षों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और एक मार्च को सुबह दस बजे वह घर से निकल गई थीं। काफी ढूढ़ने पर कोई सुराग न लगा। गुरूवार को वीडियो वायरल होने पर उसने शव की शिनाख्त की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *