बांदा में समाजवादी महिला सभा ने गैस सिलेंडर की कमी और बढ़ती महंगाई को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा है
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा –– यह ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा के माध्यम से भेजा गया। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।ज्ञापन में कहा गया है कि पूरे भारत, विशेषकर उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह समस्या सीधे तौर पर महिलाओं से जुड़ी है, पहले कमरतोड़ महंगाई और अब इस परेशानी से उनका जीवन और भी बदतर होता जा रहा है।संगठन ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के इस बयान को हास्यास्पद बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बयान आम जनता और महिलाओं के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, क्योंकि वे रोजमर्रा की जिंदगी में बढ़ती परेशानियों को अनदेखा कर रहे हैं।

