चार ठगी पीड़ितों की धनराशि बैंक खाते में कराई वापस

  चार ठगी पीड़ितों की धनराशि बैंक खाते में कराई वापस
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ — फतेहपुर। एनसीआरपी पोर्टल एवं साइबर ठगी पीड़ितों के दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच के अनुक्रम में साइबर क्राइम पुलिस थाने की टीम ने सार्थक प्रयास करते हुए माह जनवरी में चार पीड़ितो के कुल 258722 रूपये की धनराशि बैंक खाते में पुनः वापस कराई। शिकायतकर्ताओं ने जनपदीय उच्चाधिकारियों व साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम का आभार व्यक्त किया।
बताते चलें कि 11 दिसंबर 2024 को राजेश सिंह लोधी ने साइबर क्राइम थाना में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने पंजाब नेशनल बैंक खाते से नौ लाख रूपये से अधिक की धनराशि आनलाइन माध्यम से ट्रांसफर करा लिए। जिसकी जानकारी उन्हे मैसेज आने पर हुई। तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए आवेदक से ट्रांसफर किये गये रूपयो का विवरण प्राप्त करते हुये संल्पित खातो का फ्रीज कराया गया। न्यायालय से आदेश प्राप्त कर ठगी गई धनराशि में से 158535 रूपए आवेदक के खाते में सकुशल वापस करा दी गई। शेष अन्य रूपयो को रिकवर करने के संबंध में भी सार्थक कार्यवाही प्रचलित है। इसी तरह 17 नवंबर 2024 को राहुल कुमार ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उनका मोबाइल कही गुम हो गया। जिसके उपरान्त उनके खाते से 50000 रूपये की धनराशि आनलाइन माध्यम से ट्रांसफर कर ली गई। साइबर क्राइम पुलिस थाना टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये आवेदक से ट्रांसफर किये गये रूपयो का विवरण प्राप्त करते हुए संल्पित खाते को फ्रीज कराया। ठगी गई सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के खाते में सकुशल वापस करा दी गई। वहीं 30 सितंबर 2024 को विजयपाल ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि अज्ञात व्यक्तियो ने उन्हे काल कर गंदी वीडियो देखने व पुलिस में शिकायत दर्ज होने की बात बताकर 57 हजार रूपये की धनराशि आनलाइन माध्यम से ट्रांसफर करा लिया। साइबर क्राइम पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियोग पंजीकृत कर घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। साक्ष्यों व आवेदक से ट्रांसफर किये गये रूपयो का विवरण प्राप्त करते हुये संल्पित खाते को फ्रीज कराया। ठगी गई धनराशि में से 30187 रूपए आवेदक के खाते में सकुशल वापस करा दी गई। इसी तरह 07 नवंबर 2024 को सुभाषचन्द्र ने एनसीआरपी पोर्टल शिकायत दर्ज कर बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनके खाते से 20000 रूपये की धनराशि आनलाइन माध्यम से ट्रांसफर करा लिया। टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुये संलिप्त सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया खाते को फ्रीज कराया। ठगी गई सम्पूर्ण धनराशि 20000 रूपए आवेदक के खाते में सकुशल वापस करा दी गई। धनराशि वापस कराने वाली साइबर थाना पुलिस टीम में निरीक्षक मोहम्मद कमर खान, निरीक्षक विद्या यादव, उपनिरीक्षक रणधीर, कांस्टेबल प्रवीन सिंह, शुभेन्दु रंजन, अजय कुमार, अभिषेक कुमार, अरूण कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *