सांसद ने दोनों महापुरूषों के व्यक्तित्व पर की चर्चा, महर्षि की मनाई जयंती
सांसद ने दोनों महापुरूषों के व्यक्तित्व पर की चर्चा, महर्षि की मनाई जयंती
महर्षि कश्यप व राज निषाद की मनाई जयंती
– सांसद ने दोनों महापुरूषों के व्यक्तित्व पर की चर्चा
फोटो परिचय- कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते सांसद नरेश उत्तम पटेल। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– किशनपुर के यमुना तटवर्ती गांव गढ़ा मजरे धाने में महर्षि कश्यप व राज निषाद जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने शिरकत की। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
सांसद ने महर्षि कश्यप व राज निषाद के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने पर जोर दिया। प्रदेश सचिव आसिफ खान ने भी सामाजिक मुद्दे पर चर्चा करते हुए समाज में एकता बनाए रखने की बात कही। क्षेत्र में विकास को लेकर विचार विमर्श करते हुए संसद ने यमुना कटरी गांव दरियापुर, बरार, बलवंतपुर, चंदापुर, संगोलीपुर, टिकुरा, गाजीपुर, मीनातारा का दौरा भी किया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। क्षेत्रवासियों ने यमुना कोट चिल्ली पुल निर्माण की मांग एक बार फिर प्रमुखता से दोहराई। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पुल निर्माण के लिए लिखित प्रस्ताव भेजा जा चुका हैं। कार्यक्रम में आसिफ खान, रत्नेश रत्ना, रामतीरथ परमहंस, नरेश करी, संगीता राज, सत्य प्रकाश यादव, इस्माइल वारसी, जैदुल्लाह तहसीन, मुजीब खान उपस्थित रहे।