प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सदस्यता प्रभारी के नेतृत्व में नई ऊंचाईयां छू रहा संगठन

  यादव महासभा ने प्रदेश में बनाए एक लाख सदस्य: राजेश
प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सदस्यता प्रभारी के नेतृत्व में नई ऊंचाईयां छू रहा संगठन
फोटो परिचय- सदस्यता अभियान को लेकर समाज के लोगों से चर्चा करते प्रदेश संयोजक चैधरी राजेश यादव।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का प्रदेश व्यापी निःशुल्क सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। महासभा के प्रदेश संयोजक चैधरी राजेश यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर बड़ी संख्या में निःशुल्क सदस्य बनाने का काम किया। सदस्यता अभियान के दौरान श्री यादव ने बताया कि प्रदेश में लगभग एक लाख से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश सदस्यता प्रभारी के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाईयां छू रहा है।
प्रदेश संयोजक चैधरी राजेश यादव ने बताया कि सदस्यता अभियान जोरों से पूरे प्रदेश में चालू है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव व उत्तर प्रदेश सदस्यता प्रभारी लालजी यादव के नेतृत्व में यादव महासभा एक नई ऊंचाइयां तक पहुंच रही है। जिसमें सभी पदाधिकारी कड़ी लगन मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 2 लाख का लक्ष्य बहुत जल्द पार करने वाले हैं। चैधरी राजेश यादव ने यह भी बताया कि जनपद में फतेहपुर संयोजक मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में भी सदस्यता अभियान जोरों से चालू है। जिसमें मुलायम सिंह यादव ने तीन सौ सदस्य, युवा जिलाध्यक्ष अंशु यादव ने तीन सौ, जिला मीडिया प्रभारी धीर सिंह यादव ने चार सौ, दूरबीन सिंह यादव ने दो सौ, शहर संयोजक फतेहपुर चेतन यादव ने दो सौ, सूरज पाल सिंह यादव प्रधान ने एक सैकड़ा और लगभग सात सौ सक्रिय सदस्य उन्होने स्वयं डोर टू डोर जाकर बनाए हैं। जनपद से करीब पच्चीस सौ सदस्य बन चुके हैं और यह आंकड़ा आने वाले कुछ दिनों में पांच हजार जल्द ही पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *