यात्रियों के साथ ही निर्धनों को मिलेगी सुविधा, रेलवे स्टेशन के रैन बसेरा का किया उद्घाटन

  चेयरमैन ने रेलवे स्टेशन के रैन बसेरा का किया उद्घाटन
यात्रियों के साथ ही निर्धनों को मिलेगी सुविधा
फोटो परिचय-  रेलवे स्टेशन के अस्थाई रैन बसेरा का फीता काटकर उद्घाटन करते चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। नगर पालिका परिषद भीषण सर्दी के मौसम के दृष्टिगत लगातार अस्थाई रैन बसेरा का निर्माण करा रही है। इसी क्रम में स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में बने अस्थाई रैन बसेरा का चेयरमैन राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
अस्थाई रैन बसेरा का शुभारंभ करते हुए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य व अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि इस रैन बसेरा के बन जाने से अब ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के साथ-साथ निर्धनों को रात्रि में भीषण ठण्ड में इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है। अस्थाई रैन बसेरा में वह रात गुजार सकते हैं। रैन बसेरा में सभी सुविधाएं मुहैया कराई गई है। जिसमें रजाई, गद्दा व पीने का पानी भी उपलब्ध रहेगा। रैन बसेरा कर्मचारी को हिदायत दी गई कि किसी भी तरह की दिक्कत यहां रूकने वाले लोगों को नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर सभासद विनय तिवारी, अतीश पासवान, विवेक नागर, शादाब अहमद, अखिलेश कुमार, पवन द्विवेदी, राम सिंह पटेल, आशु सिंह, नगर पालिका परिषद कार्यालय से मोहम्मद हबीब, केयर टेकर कमरुल, राजेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *