क्षेत्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण व पगड़ी पहनाकर बढ़ाया बूथ अध्यक्षों का मान

बूथ अध्यक्षों के सम्मान में रथ के सारथी बने क्षेत्रीय अध्यक्ष
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने माल्यार्पण व पगड़ी पहनाकर बढ़ाया बूथ अध्यक्षों का मान
– विधायक विकास गुप्ता व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बूथ अध्यक्षों को सौंपे प्रमाण पत्र
फोटो परिचय-रथ के सारथी बने क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व अन्य।
मो. ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के गाजीपुर मंडल में नव चयनित बूथ अध्यक्षों को गाजीपुर नगर में पाटÊ के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने रथ में बैठकर नगर भ्रमण कराया। सम्मानित बूथ अध्यक्षों के रथों में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के साथ ही स्थानीय अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने सारथी की भूमिका निभायी। बूथ अध्यक्षों का माल्यार्पण व पगड़ी पहनाकर सम्मानित करने के साथ ही बूथ अध्यक्षीय प्रमाण पत्र सौंपा।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की परंपरागत वह अमूल्य पूंजी है जो पाटÊ के लिए दिन रात व सभी ऋतुओं में काम करते हैं, इसीलिए संगठन द्वारा सभी बूथ अध्यक्षों को ससम्मान रथों में बैठाकर नगर भ्रमण कराया जा रहा है। जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने उपस्थित बूथ अध्यक्षों को शुभकामनाएं प्रदान की। विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता ने बूथ अध्यक्षों के संगठनात्मक कार्यों की भूरि भूरि प्रसंशा की। श्री गुप्ता ने कहा कि बूथों पर बूथ अध्यक्ष ही संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सभी बूथों के अध्यक्षों के सम्मान परंपरा को लेकर सभी का माल्यार्पण व पगड़ी पहनाकर रथों में नगर भ्रमण कराया जा रहा है। कार्यक्रम में जय प्रकाश कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, ओम मिश्रा, ज्योति प्रवीण, गाजीपुर मंडल प्रभारी डॉ शिवप्रसाद त्रिपाठी, विक्रम सिंह चंदेल, अतुल त्रिवेदी, स्वरूप राज सिंह जूली, अभिषेक शुक्ला, विनोद पाण्डेय, सुरेश परमार, राजोल मिश्रा, मनोज कुशवाहा, बम लहरी द्विवेदी, विनोद गौतम, अखिलेश श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *