बुंदेलखंड के सभी सांसदो के आवास का तीस नवंबर को घेराव
बुंदेलखंड के सभी सांसदो के आवास का तीस नवंबर को घेराव
सांसद पानीदार होते तो बुंदेलखंड राज्य बन गया होता: प्रवीण
– संसद में बुंदेलखंड राज्य की आवाज उठाने की मांग
– बुंदेलखंड के सभी सांसदो के आवास का तीस नवंबर को घेराव
फोटो परिचय- बैठक करते बुंदेलखण्ड राष्ट्र समिति के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति की महत्वपूर्ण कोर कमेटी की बैठक खागा नगर में सम्पन्न हुई। बुंदेलखंड राज्य की स्थापना की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष को नया मोड़ देते हुए बुंदेलखंड राष्ट्र समिति तीस नवंबर को सांसद के आवास का घेराव करेगी। समिति का कहना है कि अब समय आ गया है कि क्षेत्र के सांसद संसद में बुंदेलखंड राज्य पर स्पष्ट और मजबूत आवाज उठाएं।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंडी ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधि पानीदार और ईमानदार होते, तो बुंदेलखंड राज्य कब का बन चुका होता। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के सांसद, विधायक जनता के मुद्दों के बजाय अपने पुत्रों को सांसद, विधायक बनाने की राजनीति कर रहे हैं। बुंदेलखंड राज्य की मांग 1955 में राज्य पुनर्गठन आयोग के सामने रखी गई थी। इसके बाद 1997 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने विधानसभा में समर्थन भी दिया था। 2008 में यूपी विधानसभा ने चार नए राज्यों जिसमें बुंदेलखंड भी शामिल था, का प्रस्ताव केंद्र को भेजा लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। 2011 में राहुल गांधी और 2014 में उमा भारती ने भी समर्थन दिया, पर घोषणा अमल में नहीं उतर सकी। देश में तीन बड़े क्षेत्रीय आंदोलनों झारखंड, उत्तराखंड और तेलंगाना को निर्णायक नेतृत्व और जनएकता के कारण सफलता मिली लेकिन बुंदेलखंड में नेतृत्व की कमी और राजनीतिक चुप्पी ने आंदोलन को लगातार कमजोर किया। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने पिछले एक दशक में जनजागरण के अनोखे प्रयास किए हैं। श्री पाण्डेय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को अब तक दो हजार से अधिक खून से लिखे खत भेजे जा चुके हैं। 2025 में गुरु पूर्णिमा से जन्माष्टमी के बीच एक लाख खत और रक्षाबंधन पर एक लाख राखियां प्रधानमंत्री को भेजी गईं। श्री पाण्डेय ने कहा कि पानी अब आग बन चुका है। सूखा और बाढ़ की दोहरी मार, बेरोजगारी, पलायन, किसानों की आत्महत्याएं और संसाधनों की लूट ये सभी साबित करते हैं कि बुंदेलखंड को अब अलग राज्य के रूप में विकसित करना समय की माँग बन चुका है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री यज्ञेश गुप्ता का कहना है कि तीस नवंबर का घेराव आंदोलन को नई दिशा देगा। यदि सांसद जनता की आवाज़ बनें, तो बुंदेलखंड भी झारखंड, उत्तराखंड व तेलंगाना की तरह भारत के मानचित्र पर एक स्वतंत्र राज्य के रूप में उभर सकता है। ——————–
सड़क हादसे में चार पहिया वाहन सवार महिला सहित चार लोग घायल हो गए।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने तीन को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की सलाह देते हुए गंभीर रूप से घायल महिला को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मूल निवासी कानपुर जनपद हाल मुकाम सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर नई बस्ती निवासी अजय साहू अपनी 35 वर्षीय पत्नी अराधना देवी और अपने साथियों के साथ चार पहिया वाहन में सवार होकर कौशाम्बी जनपद के सिराथू कस्बे में एक शादी समारोह में खाना बनाने गया था। वहां से बीती देर रात वापस लौटते समय रास्ते मे अज्ञात वाहन उसके वाहन को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वाहन में सवार अराधना देवी सहित चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को घर जाने की सलाह देते हुए गम्भीर रूप से घायल अराधना देवी को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। ———————— लोडर की टक्कर से बाइक सवार बाबा की मौत, नाती घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की खजुहा कुढ़नी गांव के समीप अज्ञात लोडर बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक पर सवार बाबा व नाती दोनों रोड पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो रास्ते में बाबा की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर गांव निवासी स्वर्गीय रामपाल का 70 वर्षीय पुत्र राम खेलावन अपने पुत्र राज के 18 वर्षीय पुत्र प्रकाश के साथ बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब बाइक कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कुढ़नी गांव के समीप पहुंची सभी अज्ञात लोडर बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे दोनों बाबा नाती रोड पर गिरकर घायल हो गए, घायल अवस्था मे उनको बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस की ईएमटी रमन सिंह व पायलेट आदित्य कुमार के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बाबा राम खेलावन को मृत घोषित करते हुए, नाती प्रकाश को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। साथ आए परिजन मृतक के शव को साथ घर लेकर चले गए। ———————– पेड़ की डाल काट रहा युवक गिरकर घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हथगांम थाना क्षेत्र के सरांय करमोन गांव के समीप स्थित नीम के पेड़ पर चढ़कर उसकी डाल काटते समय युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरांय करमोन गांव निवासी रामनाथ का 35 वर्षीय पुत्र शिव कुमार गांव के समीप स्थित नीम के पेड़ पर चढ़कर उसकी डाल काट रहा था। तभी वह डाल सहित नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। ———————— अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से वृद्ध जख्मी
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बिंदकी कस्बे के बजरिया मोहल्ले में अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के आलमगंज गांव निवासी अब्दुल वाहिद का 70 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अख्तर ई-रिक्शा पर सवार होकर बिंदकी कस्बे किसी काम से आ रहा था। जब उसका रिक्शा कस्बे के बजरिया मोहल्ले में पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार मो० अख्तर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। ——————- बाइक की टक्कर से राहगीर घायल, रेफर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव के सभी पैदल जा रहे राहगीर को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे राहगीर रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी रामगोपाल का 53 वर्षीय पुत्र गणेश किसी काम से कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गाँव गया था। उसको बाइक सवार ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। ——————– मां से झगड़ युवक ने खाया ज़हरीला पदार्थ
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के खुदैला गांव में मां से झगड़ा कर पुत्र ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के खुदैला गांव निवासी रमेश के 21 वर्षीय पुत्र गुड्डू ने अपनी मां से झगड़ा कर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगाँम स्वास्थ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी राजेश व पायलट चरन सिंह के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे। तभी परिजन उसको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल इलाज कराने लेकर चले गए। ———————– अनियंत्रित बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के इटैली गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी सुखलाल का 55 वर्षीय पुत्र जगदीश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए हुसैनगंज थाना क्षेत्र आया था। जब उसकी बाइक इटैली गांव के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक जगदीश रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटनास्थल पहुंचे और प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।