वार्षिक निरीक्षण में विद्यालय मिला चकाचक, अन्य लघु खबरों के साथ

     वार्षिक निरीक्षण में विद्यालय मिला चकाचक
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यालय का वार्षिक निरीक्षण रविवार को खत्म हो गया। वंदना बेला में प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह एवं अतिथि प्रधानाचार्य बृज किशोर सिंह चौहान एवं उनकी टीम द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्जवलित कर शैक्षणिक कार्यों की शुरुआत हुई।
महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिवपुरी मार्ग झांसी से आए प्रधानाचार्य एवं उनकी टोली विद्यालय का तीन दिनों तक विद्यालय परिसर में ही रहकर विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था एवं विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण करेगी। विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल प्रकाश श्रीवास्तव ने अतिथि महानुभावों का परिचय पूर्ण कराया। इसके बाद अतिथि आचार्य महानुभावों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वंदना के उपरांत अतिथि प्रधानाचार्य ने बच्चो को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य बृज किशोर सिंह ने कहा कि हम सभी एक ही परिवार के हैं इसलिए हम अतिथि नहीं है हम चाहते हैं कि हम यहां से कुछ अच्छा लेकर जाएं। उन्होंने आगे कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य हमें आत्मसात करना चाहिए। तभी हम रामराज्य की अवधारणा को साकार कर सकेंगे। सुंदरकांड में जामवंत और संकटमोचन हनुमान जी के दृष्टांत के माध्यम से बताया कि छात्र और गुरु के मध्य का संबंध उनके जैसा ही होना चाहिए। जिसमें जामवंत गुरु के रूप में युवा हनुमान जी को सदैव प्रेरित करते रहते हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आचार्य को अपने शिष्य के प्रति सदैव सकारात्मक चिंतन रखना चाहिए। छात्र को भी विनम्रता, एकाग्रता, समय पालन तथा अनुशासन के साथ रहते हुए अध्यनरत होना चाहिए। विद्यार्थी को यह समझना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को देने के लिए यदि उनके पास कुछ अच्छा होगा तभी वे उन्हें कुछ दे पाएंगे। विद्यार्थी को सतत अच्छा पाने और करने का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर दीपक गुप्त, जगदीश सिंह, अनिल श्रीवास्तव, रामौतार सहित शिक्षक मौजूद रहे।
————————  
कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक व महिला जख्मी
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका मोड़ में रविवार की दोपहर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने ओवर टेक करते हुए ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया जिससे चालक व ई-रिक्शा में बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला।
जानकारी के अनुसार शहर के आबूनगर मुहल्ला निवासी रफीक खान का 35 वर्षीय पुत्र इब्राहिम खान ई-रिक्शा चालक है। बताते हैं कि दोपहर बुलेट चौराहा निवासी सुशील की 40 वर्षीय पत्नी रेनू को बैठाकर जा रहा था। जैसे ही वह नगर पालिका मोड़ पर पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ओवर टेक करते हुए टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे ई-रिक्शा पलट गया और चालक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चालक की हालत गंभीर बनी है।
———————- 
 छत से गिरकर मासूम घायल
फतेहपुर। सदर कोतवाली के शादीपुर मुहल्ले में रविवार की दोपहर खेलते समय छत से गिरकर पांच वर्षीय मासूम बुरी तरह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।
जानकारी के अनुसार शादीपुर मुहल्ला निवासी जितेन्द्र सिंह का पुत्र लकी सिंह रविवार की दोपहर छत पर खेल रहा था। तभी अचानक पैर फिसल जाने से सिर के बल नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। घटना की जानकारी मां शिवानी ने दी।
————————- 
युवक को सर्प ने डसा, भर्ती
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लमहेटा में रविवार की दोपहर खेतों में काम करते समय 20 वर्षीय युवक को सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार लमहेटा गांव निवासी राधेश्याम का पुत्र रवि कुमार खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उसे निजी वाहन से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *