ठग ने सात बार में एक लाख रूपए का लगाया था चूना, रूपए कराए वापस
ठग ने सात बार में एक लाख रूपए का लगाया था चूना, रूपए कराए वापस
साइबर टीम ने एक लाख रूपए कराए वापस – ठग ने सात बार में एक लाख रूपए का लगाया था चूना
फोटो परिचय-साइबर टीम को धन्यवाद देता पीड़ित। मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। साइबर ठगी के मामले में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करके ठगे गए एक लाख रूपए पीड़ित के खाते में वापस कराया। रूपए वापस पाकर पीड़ित ने साइबर टीम समेत एसपी का आभार जताया।
बताते चलें कि कल्यानपुर थाने की साइबर पुलिस टीम ने पीडित बाबू पुत्र चेतू निवासी ग्राम मौहार थाना कल्यानपुर के साथ राशन कार्ड बनाने के नाम पर सिम बदलकर यूपीआई बनाकर पीडित के खाते से सात बार में कुल एक लाख रूपए का फ्राड हुआ था। थाना कल्यानपुर की साइबर टीम द्वारा होल्ड करवा कर पुनः पीडित के खाते में साइबर फ्राड के एक लाख रूपए वापस करवाए। टीम में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक सुमित तिवारी, महिला उपनिरीक्षक सांधवी श्रीवास्तव, महिला कांस्टेबल हेमलता, कांस्टेबल खेमराज गुर्जर, बांके बिहारी, म0का0 कोमल भी शामिल रहीं।