जल जीवन मिशन से जुड़ी समस्याओं को लेकर गांव बेहाल
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांद — ना हर घर पानी ना खड़ंजा सड़कों का मरम्मतीकरण योजना कर रही सिर्फ निराश – समाजसेवी सुमित शुक्ला
आज दिन रविवार को समाजसेवी सुमित शुक्ला ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी जी के आवास पहुंचकर विधायक जी को प्रार्थना पत्र सौंप कर सहेवा गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत जगह जगह लीकेज खोदी गई खड़ंजा सड़कों के निर्माण तथा अधिकांश घरों में पानी ना पहुंचने की समस्या से अवगत कराया तथा उक्त समस्याओं के निराकरण की मांग की।
आपको बताते चलें कि विकासखंड महुआ के सहेवा गांव में जल जीवन मिशन अंतर्गत घर घर पानी पहुंचाने की दिशा में काम किया गया किन्तु आज तक सभी घरों तक पानी नहीं पहुंचा और ना ही खड़ंजा सड़कों का निर्माण किया गया जबकि पहले सड़क खोदने से पूर्व कर्मचारियों ने यही कहा था कि सड़कें आज जैसी है कार्य समाप्त होने के पूर्व वैसी ही करके जायेंगे परन्तु अब गांव में ना तो कोई कर्मचारी दिखता है ना ही कोई अधिकारी पहले तो आरसीसी सड़कों की भी बहुत बुरी दशा थी किन्तु समाजसेवी सुमित शुक्ला द्वारा दिए गए ज्ञापन को संज्ञान लेकर विधायक जी ने सम्बंधित अधिकारियों को फटकार लगाई तब आरसीसी सड़कों का मरम्मतीकरण किया गया किन्तु उसके बाद की खोदी गई आरसीसी सड़कें आज तक ऐसे ही पड़ी है
समाजसेवी सुमित शुक्ला ने बताया कि जब से यह योजना चली है ग्रामीण लोगों को राहत मिलने की जगह परेशानी बढ़ गई है अच्छी खासी बनी बनाई आरसीसी सड़कों में गड्ढे तथा खड़ंजा सड़कों की दयनीय दशा के बारे में कुछ कहा ही नहीं जा सकता।
जबकि सड़कें खोदने से पूर्व हम लोगों से यही कहा गया था सड़कें आज जैसी है कार्योपरांत वैसी ही बनाकर देंगे तथा आज तक अधिकांश घरों में पानी भी नहीं पहुंचा है जहां पानी पहुंच भी रहा है वहां लीकेज की समस्या है जिससे सड़कों में कीचड़ होने से मच्छरों के पनपने तथा बिमारी बढ़ने का खतरा भी बढ़ रहा है माननीय विधायक जी को अवगत कराने के बाद विधायक जी ने हमें आश्वासन दिया है तथा अपने सहयोगियों को जिलाधिकारी महोदय को इस सम्बन्ध में पत्र भेजने का निर्देश दिया है इससे पूर्व भी मेरे द्वारा दिए गए ज्ञापन को संज्ञान लेकर विधायक जी ने जब अधिकारियों को फटकार लगाई थी तब कहीं जाकर आरसीसी सड़कों का मरम्मतीकरण किया गया था अतः हमें पूर्ण विश्वास है कि गर्मी को देखते हुए जल्द से जल्द सभी घरों तक पानी व उक्त अन्य समस्याओं का निराकरण होगा