पंचायत भवन में चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

      पंचायत भवन में चोरी का खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
फोटो परिचय- पुलिस टीम की गिरफ्त में अभियुक्त व बरामद सामान।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। पु लिस टीम ने ग्राम पंचायत भवन शाखा में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को चोरी गए सामान एवं चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
बताते चलें कि 28 जनवरी को ग्राम पंचायत सहायक पवन पुत्र रामबली निवासी ग्राम शाखा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर ग्राम पंचायत भवन से इन्वर्टर, यूपीएस, की-बोर्ड, मॉनीटर एवं दो इन्वर्टर बैटरी चोरी होने के संबंध में थाना गाजीपुर पर मुकदमा संख्या 17/2026 धारा 305/331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा की गई विवेचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र अवधेश सिंह बेडिया निवासी ग्राम शाखा थाना गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक एक्साइड कंपनी का इन्वर्टर, एक की-बोर्ड, एक लेनेवो कंपनी का यूपीएस, दो इन्वर्टर बैटरियां, एक मॉनीटर, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल जनपद बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/336(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना गाजीपुर एवं थाना बिंदकी में चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह, उ0नि0 विशाल यादव, का0 कुन्दन यादव, का0 देवेन्द्र तिवारी, का0 शील कुमार, का0 विशाल कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *