कंसपुर गांव में चोरों का उत्पात, तीन घरों के टूटे ताले, दहशत का माहौल
कंसपुर गांव में चोरों का उत्पात, तीन घरों के टूटे ताले, दहशत का माहौल
कंसपुर गांव में चोरों का उत्पात, तीन घरों के टूटे ताले
– चोरी की वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
फोटो परिचय- टूटी आलमारी दिखाती महिला। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ चौडगरा, फतेहपुर– कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर गांव में बुधवार व बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी। एक साथ तीन घरों में चोरी की सनसनीखेज वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीती रात अज्ञात चोरों ने कंसपुर गांव को निशाना बनाते हुए पुलिसिया गश्ती और बीट पुलिसिंग की पोल खोल दी है। बता दें कंसपुर गांव निवासी गजेंद्र सिंह बबलू तोमर के यहां घर पर रिनोवेशन का काम चल रहा है जिसके चलते थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के मजदूर व राजमिस्त्री काम करने के लिए आते जाते रहते हैं। बीती रात घर के भीतर बल्ली के सहारे दाखिल हुए अज्ञात चोरों ने घर में लंबा हाथ साफ किया। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान में दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, कर सोने की अंगूठी, ढाई सौ ग्राम चांदी का बिछुआ, तोड़िया, नाक की कील व घर में रखें 50000 नगद को चुरा ले गए तो इस गांव के लोकेंद्र सिंह सिसोदिया के घर में चोर दाखिल हुए कमरे की कुंडी काटी, अलमारी का सामान इधर-उधर फेंका लेकिन जब कुछ न मिला तो बैरंग ही लौट गए। उसी रात गांव के ही रिटायर्ड अध्यापक हर्षवर्धन सिंह परिहार की छत से घर में उसे चोरों ने अंदर रखा बक्सा चुरा लिया और घर से थोड़ी दूर पर ले जाकर उसकी कुंडी काटी बक्से में खोजबीन की लेकिन कुछ भी हाथ न लगा इसीलिए शायद बक्सा छोड़ भाग खड़े हुए। एक ही थाना क्षेत्र में एक साथ तीन घरों में कोई घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस गश्ती और बीट पुलिसिंग पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। पुलिस की सुस्ती के चलते घटना का होना बताया जा रहा है। —————————————- बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक घायल – 108 एंबुलेंस ने बचाई युवक की जान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– ललौली थाना क्षेत्र के बांदा सागर रोड पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए ग़ाज़ीपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर प्राथमिक उपचार बाद युवक की हालत नाजुक होने पर 108 सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के आमलिया डेरा निवासी राहुल पुत्र बजरंगी 20 वर्ष अपने निजी कार्य के लिए बाइक से बहुआ आ रहा था। तभी बांदा सागर रोड पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और बाइक सवार गम्भीर रूप घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 108 एंबुलेंस कर्मचारी ईएमटी चंद्रशेखर पायलट सचिन ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा युवक इलाज किया जा रहा है।