हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालुओं का हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

    डोली यात्रा में झलका प्रभु जगन्नाथ की भक्ति का रंग
हजारों की संख्या में शामिल हुए श्रद्धालुओं का हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत
– स्टाल लगा कराया जलपान, ढोल बाजे पर थिरके युवा भक्त
फोटो परिचय-  नगर में भ्रमण करती भगवान जगन्नाथ की डोली यात्रा।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ बिन्दकी, फतेहपुर। नगर के बैलाही बाजार से रविवार को श्री गोपाल जी मंडल परिवार, श्री ओमर वैश्य क्षेत्रीय समिति, श्री ओमर वैश्य महिला मंडल और श्री ओमर वैश्य युवजन संघ द्वारा डोली यात्रा निकाली गई। डोली यात्रा हनुमान मंदिर बैलाही बाजार से होते हुए गांधी चौराहा, बजाजा गली, किराना गली, घियाई गली से फाटक बाजार होते हुए खजुहा चौराहा, ललौली चौराहा से राम वाटिका गेस्ट हाउस स्टेट बैंक के बगल में विश्राम किया। यात्रा में भक्त भगवान की डोली को उठाए रहे। यह यात्रा आस्था, भक्ति और आध्यात्म का प्रतीक मानी गई। पूरी यात्रा में शामिल युवा ढोल बाजे में थिरकते नजर आए।
जगन्नाथ प्रभु की पालकी यात्रा नगर में एक भव्य और दिव्य उत्सव के रूप में निकाली गई। यात्रा में डोली में सवार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाएं सुसज्जित पालकी में विराजमान रही। भक्तों ने जगह जगह पूजा अर्चना किया। यात्रा में भजनों एवं झाकियों का सुंदर प्रदर्शन भी किया गया। डोली यात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु ने नगर में भ्रमण किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल जगह जगह तैनात रहा तो स्टाल लगा जलपान भी कराया गया। यात्रा में अध्यक्ष संजय ओमर, महामंत्री लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर, महेश ओमर, प्रशांत ओमर, जितेंद्र ओमर, काके, अनिल ओमर, अजय ओमर, योगेंद्र ओमर, राजेश ओमर, अनूप ओमर, संदीप ओमर, आलोक गौड़, अनुपम ओमर, अश्वनी गुप्ता, ऋतिक ओमर, राघव ओमर, अनमोल ओमर, तनय ओमर, घनश्याम शुक्ला, अरुण द्विवेदी, सौरभ तिवारी, अंशुल गुप्ता, ललित, राहुल, राजेश सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *