कालाबाजारी तथा कृत्रिम कमी को रोकने एवं उपभोक्ताओं को उचित उपलब्धता सुनिश्चित
कालाबाजारी तथा कृत्रिम कमी को रोकने एवं उपभोक्ताओं को उचित उपलब्धता सुनिश्चित
बांदा जनपद में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी तथा कृत्रिम कमी को रोकने एवं उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं/पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा — करा एक्सन के उद्देश्य से आज दिनांक 15.03.2026 को संयुक्त टीम द्वारा शहर स्थित विभिन्न होटल, रेस्टोरेन्ट एवं गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण/जांच की गयी। जांच के दौरान निम्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया-
साई दरबार रेस्टोरेन्ट में मौके पर कुल 12 गैस सिलेण्डर पाए गए, जिनमें से 03 सिलेण्डर कामर्शियल तथा 09 सिलेण्डर घरेलू श्रेणी के पाए गए। रेस्टोरेन्ट में घरेलू गैस सिलेण्डरों के उपयोग पाए जाने के कारण रेस्टोरेन्ट संचालक के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सारंग होटल, कृष्णा स्वीट्स, सिग्नेचर व राजदरबार रेस्टोरेन्ट में मौके पर जांच की गयी। जांच के दौरान उपयोग में लाए जा रहे सभी गैस सिलेण्डर कामर्शियल श्रेणी के पाए गए। परिसर में किसी भी प्रकार का घरेलू गैस सिलेण्डर नहीं पाया गया।
संकल्प गैस एजेन्सी व आराधना इण्डेन गैस एजेंसी, का निरीक्षण किया गया तथा निर्देशित किया गया कि गैस वितरण त्वरित व पारदर्शी तरीके से सुनिश्चत कराये। आराधना इण्डेन गैस एजेन्सी में मौके पर उपस्थित जनता के द्वारा समय पर गैस न पाये जानें की शिकायत पायी गयी। यह भी अवगत कराया गया कि टोकन किसी और का जनरेट हुआ है और उस गैस की डिलीवरी किसी और को की गयी है। जिसकी पृथक से जॉच की जा रही है। ऑनलाइन रिपोर्ट व भौतिक रिपोर्ट में भिन्नता पायी गयी। पायी गयी अनियमितताओं के सम्बन्ध में एजेंसी संचालक के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा जनपद में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर सतत निगरानी रखी जा रही है। वर्तमान में जनपद में आवश्यक वस्तुओं / पेट्रोलियम उत्पादों / रसोई गैस की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है।
जनसामान्य से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा यदि कहीं जमाखोरी, कालाबाजारी अथवा घरेलू गैस के अवैध उपयोग की जानकारी प्राप्त हो तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके।