जोल्हूपुर मोड़ पर जाम का कहर, एम्बुलेंस फंसी, पुलिस ने संभाली कमान

     जोल्हूपुर मोड़ पर जाम का कहर, एम्बुलेंस फंसी — पुलिस ने संभाली कमान
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन कालपी — क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ पर बुधवार को अचानक लगे भीषण जाम ने यातायात व्यवस्था की पोल खोल दी। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जाम के बीच एक एम्बुलेंस फंस जाने से स्थिति और गंभीर हो गई। मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस के सायरन लगातार बजते रहे, लेकिन रास्ता न मिलने से कीमती समय बर्बाद होता रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्वयं सड़क पर उतरकर यातायात को नियंत्रित किया। कड़ी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे वाहनों को किनारे कराया गया और एम्बुलेंस को सुरक्षित रास्ता दिलाया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जोल्हूपुर मोड़ पर ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। भारी वाहनों की वजह से अक्सर यहां जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों और आपातकालीन सेवाओं को परेशानी उठानी पड़ती है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और इस मोड़ पर स्थायी यातायात व्यवस्था लागू की जाए, ताकि भविष्य में किसी की जान जोखिम में न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *