कानपुर-झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

   कानपुर-झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन — कानपुर-झांसी हाईवे पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चमारी गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान गोपाल नगर निवासी अभिषेक उर्फ टिंकू शुक्ला (34) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक किसी जरूरी काम से उरई जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वह चमारी गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *