डायट में सामाजिक विज्ञान शिक्षकों का प्रशिक्षण समाप्त
डायट में सामाजिक विज्ञान शिक्षकों का प्रशिक्षण समाप्त
डायट में सामाजिक विज्ञान शिक्षकों का प्रशिक्षण समाप्त
फोटो परिचय- प्रशिक्षण के समापन पर सामाजिक विज्ञान के शिक्षक। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय के सामाजिक विज्ञान शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 जनवरी से 03 फरवरी तक आयोजित हुआ। जिसमें जनपद के माध्यमिक स्तर के सामाजिक विषय शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य/उप शिक्षा निदेशक डायट आरती गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शिक्षण तकनीकों से सशक्त बनाकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों की अकादमिक गुणवत्ता एवं कार्यकुशलता को निरंतर सुदृढ़ करते हैं। प्रशिक्षण सत्रों के दौरान शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों, कक्षा-कक्ष में प्रभावी प्रस्तुतीकरण, पाठ्यवस्तु की सरल एवं रुचिकर व्याख्या, छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण प्रदान करने में अशोक कुमार शर्मा, भागवत शरण एवं कुलदीप कुमार सहायक अध्यापक और कौशल कुमार अंकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संचालन में विनय कुमार मिश्र सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी ने प्रशिक्षण की प्रक्रिया एवं सत्रों का संचालन कराते हुए सभी शिक्षकों से समस्या में समाधान की तलाश करते हुए अपने दायित्वों के निर्वाहन को अबाध रूप से जारी रखने का सुझाव दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। समापन अवसर पर प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की। सभी को प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रशिक्षण का समापन किया गया। शिक्षकों ने ऑनलाइन तथा ऑफलाइन माध्यम से प्रशिक्षण का फीडबैक प्रदान किया।