ट्रेन से कटकर किन्नर की मौत, अन्य लघु खबरों के साथ

   जन्माष्टमी पर मुहल्लेवासियों ने कराया भंडारा


 बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
फोटो परिचय- (12) भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के 50 नंबर गेट जयराम नगर जोनिहा चौराहा पुल के नीचे कमेटी के कृष्णा, रिंकू, हिमांशु उमराव, शिवम यादव, राहुल व अभिजीत यादव की ओर से श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मोहल्लेवासियों ने मिलजुल कर भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया और दूसरे दिन भंडारे का आयोजन भी किया। सभी के सहयोग से यह भंडारा किया गया। भंडारे में मोहल्ले और दूर-दराज से लोगों ने पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के प्रसाद में पूड़ी सब्जी और बूंदी का वितरण किया गया। यह भंडारा दोपहर से शुरू होकर देर शाम तक चला। इस मौके पर समस्त मोहल्लेवासी मौजूद रहे।
————————————- 
  शादी का झांसा देकर छेड़खानी, मामला दर्ज
विजयीपुर, फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी का झांसा देकर युवती से छेड़छाड़ कर शादी से इनकार करने पर पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र अंतर्गत डेंडासई गांव निवासी राजकुमार पुत्र होरीलाल सोनकर आरोपित पर पुलिस ने छेड़छाड़ जानलेवा धमकी सहित झांसा का केस दर्ज कर मामले की जांच जारी की है।
————————————-   
 वासुदेव श्रीकृष्ण हैं, जग के गुरू महान……
– शैलेन्द्र साहित्य सरोवर की 398 वीं साप्ताहिक रविवासरीय काव्य गोष्ठी
फतेहपुर। शहर के मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में 398 वीं साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन केपी सिंह कछवाह की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर के पुजारी भार्गव महाराज उपस्थित रहे।
काव्य गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए केपी सिंह कछवाह ने वाणी वंदना में अपने भाव प्रसून प्रस्तुत करते हुए कहा सरस्वती मां आइए, करो नमन स्वीकार। वाणी को निर्मल करो, दो कविता में धार।। पुनः कार्यक्रम को गति देते हुए काव्य पाठ में कुछ इस प्रकार से अपने अंतर्भावों को प्रस्तुत किया वासुदेव श्रीकृष्ण हैं, जग के गुरू महान। भगवत गीता में दिया, कर्मयोग का ज्ञान।। डा. सत्य नारायण मिश्र ने अपने भावों को एक छंद के माध्यम से कुछ इस प्रकार व्यक्त किया प्रेम जगत का सार है, मिलिए सबसे धाय। काहू से मत बैर कर, मन में मैल न लाय।। प्रदीप कुमार गौड़ ने अपने क्रम में काव्य पाठ में कुछ इस प्रकार भाव प्रस्तुत किये बंदनवार बंधी द्वारे पर, आंगन ढोलक शहनाई। जसुमति के घर कान्हा जन्मे, मंगलमयी घड़ी आई।। डॉ शिव सागर साहू ने काव्य पाठ में अपने भावों को कुछ इस प्रकार शब्द दिए आओ सब मिल अनुकरण करें, आदर्श कृष्ण ने जो दीन्हा। विकसित भारत हित काम करें, जो पीएम ने है प्रण कीन्हा।। काव्य गोष्ठी के आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने भाव एक गीत के माध्यम से कुछ यों व्यक्त किये जिसके उर प्रीति-प्रतीति नहीं, वह भक्ति के तत्व को जानेगा क्या? जिसका हिय गोकुल हो न सका, वह कान्ह, तुझे पहचानेगा क्या? कार्यक्रम के अंत में पुजारी जी ने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। आयोजक ने आभार व्यक्त किया।
————————————
सर्पदंश से दो की मौत
फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत रविवार की सुबह खेतों में काम करते समय दो लोगो को सर्प ने डस लिया। जिनकी उपचार के लिए जे जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के दुगरेई गांव निवासी स्व0 गोरे लाल का 52 वर्षीय पुत्र श्याम लाल रविवार की सुबह खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान उसे जरीले सर्प ने डस लिया। इसी प्रकार औंग थाना क्षेत्र रसूलपुर पधारा गांव निवासी बदलू का 60 वर्षीय पुत्र सुरजन खेत में दवा डालने गया था। इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुयी तो उसे दोनो उपचार के लिए अस्पताल रहे थे। तभी रास्ते में मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने दोनो शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
————————————  
 ट्रेन से कटकर किन्नर की मौत

गूगल से लिया गया चित्र
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के हरगनपुर रेलवे पुल में शनिवार की शाम रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से 65 वर्षीय किन्नर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के वार्ड-3 पानी टंकी के समीप रहने वाला स्व0 देशराज का पुत्र किन्नर चंदा उर्फ राजपूत सिरोही शनिवार की शाम किसी काम से जा रहा था। जब वह हरगनपुर रेलवे पुल पर पहुंचा तभी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
—————————————- 
 करंट की चपेट में आ जाने से किशोरी की मौत
फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम ककोरा बारा में फर्राटा पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आ जाने से 15 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार ककोरा बारा गांव निवासी सिद्धगोपाल की पुत्री सरस्वती घर में झाडू लगा रही थी। तभी पास में रखा फर्राटा पंखा जैसे ही उसने छुआ तो वह करंट की चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतका का भाई दीपू ने दी है।
————————————– 
 मारपीट में घायल किशोरी की इलाज दौरान मौत
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुरखेड़ा में बीस दिन पूर्व मारपीट में घायल 14 वर्षीय किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बतातें चलंे कि थाने के रामपुरखेड़ा गांव निवासी महेन्द्र की पुत्री निशा को 28 जुलाई को गांव के ही कमलेश निषाद, सुरेश, अनिल व रामकली ने लाठी डन्डा व धारदार हथियार मार कर घायल कर दिया था। जिसे उपचार के लिए गोपलगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान शनिवार की शाम मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन ग्रह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के पिता महेन्द्र ने बताया कि 28 जुलाई को उसकी पुत्री अपने घर के बाहर झाडू लगा रही थी। तभी नशे में धुत होकर कमलेश गाली गलौज कर कर था। इसका विरोध जब मेरी पुत्री ने किया तो उसने अपने परिवार के अन्य लोगो के साथ मिल पुत्री को लाठी डन्डा व धारदार हथियार मार घायल कर दिया था। हादसे के बाद से पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *