नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, स्व. डॉ. चंद्रभवन यादव के निधन से शोक की लहर
नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, स्व. डॉ. चंद्रभवन यादव के निधन से शोक की लहर
नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि, स्व. डॉ. चंद्रभवन यादव के निधन से शोक की लहर
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रखी गई शोकसभा, जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने साझा की स्मृतियां दो मिनट के मौन के साथ दी गई श्रद्धांजलि, भावुक हुआ पूरा माहौल , श्रद्धांजलि सभा में जुटे जनप्रतिनिधि, स्व. डॉ. चंद्रभवन यादव के योगदान को किया याद
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर/बांदा — अखिल भारतवर्षीय यादव बांदा जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के पूज्य पिता जी के निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शोक की गहरी लहर देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, क्षेत्रीय नागरिक एवं शुभचिंतक के साथ साथ फतेहपुर से चौधरी राजेश यादव अपनी टीम के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे उनके आवास।
श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूरा वातावरण गमगीन हो गया और हर किसी की आंखें नम नजर आईं।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युवा प्रभारी उत्तर प्रदेश अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा चौधरी राजेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम स्व. डॉ. चंद्रभवन यादव जी के सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व का स्मरण करते हैं।उन्होंने बताया कि चंदभवन जी ने अपने जीवनकाल में समाज सेवा, पारिवारिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को सदैव प्राथमिकता दी। उनके द्वारा किए गए कार्यों और उनके आदर्शों को सदैव याद रखा जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से न केवल उनका परिवार बल्कि समाज के अनेक लोग लाभान्वित हुए। उनके निधन से जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है।
इस दौरान विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने एक स्वर में कहा कि दिवंगत का व्यक्तित्व अत्यंत प्रेरणादायक था और वे सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे।
श्रद्धांजलि सभा के पश्चात उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण अत्यंत भावुक एवं शोकाकुल बना रहा, जहां हर व्यक्ति दिवंगत आत्मा को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आए इस मौके पर वरुण यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख तिंदवारी, अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव, यशवंत यादव सभासद खागा, हरिओम प्रधान, अभिलाष यादव, ऋषि यादव, छोटू, शैलेंद्र सिंह यादव बिन्दकी,फतेहपुर मीडिया प्रभारी धीर सिंह यादव, किरण वर्मा, सुमन दिवाकर, राकेश, मूलचंद, उमेश, बबेरू नगर अध्यक्ष अशोक (मुन्ना भैया), आलोक(प्रधान बिगहना), सत्यदेव, नरैनी ब्लॉक अध्यक्ष रामरतन यादव, बांदा जिला मीडिया प्रभारी सामवेद, अनिल यादव, रूप सिंह, कमलेश, घनेन्द्र, गौतम, हिमांशु,अभिनंदन,सचिन के साथ साथ गांव के भी लोग उपस्थित रहे।