चौबीस घंटे में ट्राली चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार,अन्य लघु खबरों के साथ
चौबीस घंटे में ट्राली चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार,अन्य लघु खबरों के साथ
चौबीस घंटे में ट्राली चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार – कब्जे से चोरी की ट्राली व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। चोरी की ट्रॉली व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद किया है।
हथगांव थाना पुलिस ने शुक्रवार को मु0अ0सं0 14/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया था। चौबीस घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करते हुए सेमरहा रोड आम के बाग के पास से अभियुक्त गुलाब पुत्र बरमदीन निवासी ग्राम सेमरहा मुराइन का पुरवा थाना हथगांव को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की ट्रॉली व घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश प्रसाद गुप्ता, उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव, कांस्टेबल अमित प्रजापति, रंजीत पटेल, पवन कुमार, शिवकुमार चौहान, अखिलेश मौर्या शामिल रहे। ———————————— व्यापार मंडल मिश्रा गुट की मांग पर नो इंट्री का समय बदला – सुबह आठ से दस व दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक रहेगी पाबंदी एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। विगत दिनों युवा व्यापारी की वाहन दुर्घटना में असमय मौत के बाद उपजे आक्रोश ने नगर की यातायात व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया था। व्यापारी संगठनों की मांग पर उपजिलाधिकारी खागा ने भारी वाहनो पर शाम चार बजे से रात आठ बजे तक नगर प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी लेकिन इस पाबंदी से जाम के झाम व दुर्घटना की आशंका से लोगों को खासकर स्कूली बच्चों को राहत नहीं मिल पा रही थी। नो एंट्री के गलत समय और मृतक हुकुमचंद्र के आश्रित को मुआवजा दिलाने को लेकर शनिवार को उप्र उद्योग व्यापार (मंडल मिश्रा) गुट के प्रांतीय मंत्री प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अभिनीत कुमार को पाँच सूत्रीय ज्ञापन देकर पुनः मांग उठाई कि नो इंट्री का समय ग़लत है और इसे बदला जाए साथ ही मुख्य तिराहा व चौराहा पर यातायात पुलिस की तैनाती, अवैध ई रिक्शा पर रोक, फुटपाथ से अतिक्रमण पुनः हटवाने तथा मृतक हुकुम चंद्र के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए। व्यापार मंडल के इस ज्ञापन पर एसडीएम अभिनीत कुमार ने तत्काल निर्णय लेते हुए नो एंट्री का समय बदल कर दो चरणो में सुबह आठ बजे से दस बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम सात बजे तक भारी वाहनो पर पाबंदी लगाने का आदेश जारी किया है। साथ ही मृतक आश्रित सुषमा देवी व उनकी चार पुत्रियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के आवेदन को स्वीकार कर लिया है अन्य मागों पर एसआईआर प्रकिया समाप्त होने के बाद कार्यवाही की बात कही है। इस मौके पर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रितेश पांडेय, केशलाल नामदेव, अनूप कौशल, सरोज पांडेय, पंकज गुप्ता, नीरज मोदनवाल, सुरेंद्र शर्मा, अनूप कौशल, इसराइल फ़ारूक़ी एडवोकेट, नसीम घोसी, राजेश साहू, मोहसिन राईन, राम नारायण विश्वकर्मा, आशुतोष मोदनवाल, अंशु गुप्ता, आशीष मोदनवाल, हेमचंद्र शर्मा एडवोकेट, राजू सोनी, आशीष लोधी उर्फ सारंग, ओमजी, पवन केशरवानी, हबीब उल्ला, कामिल अली, रामआसरे, श्यामू, दीपू आदि लोग शामिल रहे। ———————————- स्थगनादेश के बावजूद भूमि पर जबरन कब्जे का प्रयास – पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ीपुर मजरे सनगांव गांव में स्थगनादेश के बावजूद दबंगों द्वारा भूमि पर जबरन कब्जा किए जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई।
पहाड़ीपुर मजरे सनगांव निवासी फजलुर रहमान पुत्र खलीलुर रहमान ने दी गई तहरीर में बताया कि जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट के यहां एक वाद विचाराधीन है। गाटा संख्या 123/0.4168, 125/0.2040, 126/0.2820, 113/0.0991, 117/0.1987, 120/0.0360, 122/0.0050, 124/0.0705 हे0 है। जिसका स्थगनादेश जिला मजिस्ट्रेट के यहां से प्राप्त है। इसके बावजूद गांव का शादाब पुत्र कल्लू जबरन गाटा संख्या 117/0.1987 हे0 में नींव खोदकर निर्माण करवा रहा है। मना करने पर झगड़ा फसाद पर अमादा हो जाता है। गाली-गलौज कर जान-माल की धमकी देता है। पीड़ित ने कोतवाल से मांग किया कि जबरन किए जा रहे नवनिर्माण को अविलम्ब रोकते हुए कार्रवाई की जाए। ———————————- समाजसेवी ने घनश्याम वाटिका का किया उद्घाटन एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के खुशवक्तराय नगर, गडरियन पुरवा में घनश्याम वाटिका का उद्घाटन समाजसेवी घनश्याम पाल व सुशीला देवी ने विधिवत हवन पूजन करके किया। इसके साथ ही उद्घाटन अवसर पर पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह ने पहुंचकर फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान संचालक चंद्रभान पाल ने बताया कि उनके यहां वर पक्ष व वधू पक्ष के लिए वातानुकूलित कमरे व हाल हैं। जिसमें लोग शादी ब्याह के साथ गोद भराई, बरीक्षा सहित तमाम अलग-अलग संगठनों के लोग अपनी मीटिंग भी कर सकते हैं। इस अवसर पर महेंद्र गुप्ता, पूर्व सभासद अनिल बाबा, अन्नू पाल, ऋतिक पाल, कौशलेंद्र लोधी, देशराज पाल, रज्जन पाल सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
–——————————– युवती ने किया जान देने का प्रयास एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम केशवपुर में शनिवार दोपहर 22 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार केशवपुर गांव निवासी कुलदीप की पत्नी गुड़िया देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया है। ————- सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत – अंतिम संस्कार में शामिल होने जाते समय हुआ हादसा एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। थरियांव थानां क्षेत्र के असोथर रोड पर आज सुबह करीब सात बजे रोड़ हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा थरियांव गांव के श्याम नगर के पास उस समय हुआ, जब ओवरलोड मोरम लदे ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के सांतो जोगा गांव निवासी मोतीलाल का 35 वर्षीय पुत्र श्रवेश पासवान आज शनिवार की सुबह अपने पिता मोतीलाल पासवान और भाई के साथ बाइक से हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेला बरौहा गाँव जा रहा था। वहां उन्हें अपने मौसी के बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होना था। पिता मोतीलाल और एक बेटा आगे दूसरी बाइक से थे। जबकि श्रवेश पीछे अकेले अपनी बाइक से चल रहा था। जैसे ही श्रवेश थरियांव गांव के श्यामनगर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे मोरम लदे ओवरलोड ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रवेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ट्रक को हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। श्रवेश की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी सोनी पासवान, बेटी पलक और बेटा छोटू का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाइयों में एक था, जिनमें बृजेश, चंद्र कुमार, शिवकुमार और राजकुमार शामिल हैं। गांव में भी घटना को लेकर शोक की लहर दौड़ गई है।