होली के त्योहार पर लंबी वेटिंग से परेशानी,घर वापसी में अड़चन
होली के त्योहार पर लंबी वेटिंग से परेशानी,घर वापसी में अड़चन
ट्रेनें फुल होने से घर वापसी में अड़चन होली के त्योहार पर लंबी वेटिंग से परेशानी
पर्व में अपने घर पहुंचने के लिए लोग कर रहे मशक्कत
फोटो परिचय- रेलवे स्टेशन में टेªन में चढने की कोशिश करते यात्री। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। होली के त्योहार पर प्रवासियों को घर वापसी करने में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। दरअसल होली के त्योहार पर बड़ी संख्या में घर वापसी करने वालों को ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। जिससे उनको जनरल में यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। त्योहार के मद्देनजर ट्रेनों में खासी भीड़ हो चुकी है।
होली के त्योहार को अपनों के साथ मनाने का सपना संजोए परदेशी बाबुओं की घर वापसी हो रही है। लेकिन घर वापसी करना उनके लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम साबित नहीं हो रहा। कारण है दिल्ली, मुम्बई, सूरत, अहमदाबाद, पंजाब आदि से आने वाली ट्रेनों की सीटों का फुल हो जाना। ऐसे में परदेशी बाबुओं को जनरल कोच में ही यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। आलम यह है कि उक्त स्थानों से आने वाली ट्रेनों से 150 से लेकर दो सौ तक की वेटिंग टिकट मिल रही है। इसके बावजूद प्रवासियों द्वारा या तो वेटिंग टिकट लेकर खड़े होकर आने की मजबूरी है या फिर जनरल टिकट लेकर धक्के खाते हुए वापसी की मजबूरी।
इनसेट स्लीपर में वेटिंग टिकट की अनुमति नहीं
स्लीपर क्लास में वेटिंग टिकट की अनुमति न होने के कारण अधिकतर लोग इसे लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिससे उन्हे या तो सड़क मार्ग से आना पड़ रहा है या फिर जनरल टिकट लेकर ही सफर करना पड़ रहा है। सीआरएस एसके शर्मा ने बताया कि महानगरों से आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। जबकि वापसी के लिए 15 मार्च के बाद की ही कन्फर्म टिकट मिल पा रही हैं।