ट्रस्ट ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक, कोच के प्रयासों को सराहा किया सम्मानित

     ट्रस्ट ने ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

– राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक, कोच के प्रयासों को सराहा
फोटो परिचय- ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित करते ट्रस्ट के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। धर्मकांति सेवा ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पांच होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
सम्मानित खिलाड़ियों में अरिजित नारायण पाण्डेय, अथर्व रस्तोगी को स्वर्ण पदक, अभिमन्यु सिंह, अर्थ श्रीवास्तव एवं अर्णव यादव को रजत पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के पीछे अनुशासन, कठिन परिश्रम एवं प्रेरणादायी प्रशिक्षण देने वाले वरिष्ठ ताइक्वांडो कोच शशांक आनन्द का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदापन रहा। जिनके कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की। कार्यक्रम में एनसीसी कोच (स्टेट विंग कमांडर) हार्डी मौर्य, धर्मकांति सेवा ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी संदीप धर्मकांति, ब्लाक विंग कमांडर उदयभानु की उपस्थिति रही। साथ ही ट्रस्ट की यूथ विंग एवं चाइल्ड विंग के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि धर्मकांति सेवा ट्रस्ट पिछले तीन वर्षों से फतेहपुर में निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण कक्षाएं संचालित कर रहा है। जिनसे जुड़े बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से बकंधा गांव में केवल बालिकाओं हेतु ताइक्वांडो प्रशिक्षण की नई शाखा का उद्घाटन भी किया गया। जिसका उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के माध्यम से सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *