अवैध तमंचा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, अन्य लघु खबरों के साथ

     अवैध तमंचा कारतूस के साथ दो गिरफ्तार
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत किशनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को अवैध असलहे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
किशनपुर पुलिस टीम ने महावतपुर असहट गांव के पास से रोहित निषाद पुत्र शिवप्रसाद एवं रज्जन निषाद पुत्र शिवप्रसाद निवासी ग्राम मंझनपुर (सॉडी) थाना कमासिन, जनपद बांदा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु.अ.सं. 240/2025 धारा 352 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक आदर्श सिंह, कांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे।
—————————  
मृतक व घायलों के परिजनों से मिलीं विधायक
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मखौवा में रविवार की शाम अचानक कच्ची दीवार ढह गई थी। जिसके मलबे में दबकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही खागा विधायक कृष्णा पासवान गांव पहुंचीं और मृतक बच्चों के परिजनों से मिलकर ढाढस बढ़ाया। वहीं दोनों घायल बच्चों को हर तरह की सुविधा के साथ इलाज करवाने आश्वसन दिया। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलवाने को आश्वस्त किया।
—————————-  
युवक की तालाब में डूबकर मौत
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुर में रात शौचक्रिया के लिए उठा 40 वर्षीय युवक घर के सामने स्थित तालाब में जा गिरा। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार तिवारीपुर गांव निवासी स्व0 प्रभु दयाल का पुत्र तिलकचन्द्र घर पर अकेले रहता था जबकि अन्य परिवार दूसरे मकान में रहते है। बताया जा रहा है कि वह कि रात को लघुशंका के लिए उठा था। तभी घर के सामने स्थित तालाब में नींद के झोके में जा गिरा। अधिक पानी में होने के कारण उसकी डूबकर मौत हो गयी। सुबह जब परिजन उसे उठाने आये तो घर पर कोई न मिला। तभी घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी देर बाद परिजनों को शव हुआ कि पानी में तो नहीं गिर गया। तब वहां मौजूद कुछ लोग पानी में कूद और थोडी ही देर बाद पानी में डूब तिलक का शव मिल गया। जिसे बाहर निकाला गया। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके में पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
—————————  
किशोर को सर्प ने डसा
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम कटका मजरे केशवपुर में सोमवार की सुबह खेत में नानी को खाना देने जा रहे 12 वर्षीय किशोर को सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कटका मजरे केशवपुर गांव निवासी श्याम सिंह का पुत्र अजीत सिंह सोमवार की सुबह लगभग 10 खेत में काम कर रही नानी को खाना देने जा रहा था। तभी सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसके हालत में सुधार बताया है।
———————— 
करंट लगने से महिला की हालत बिगड़ी
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐंझी में सोमवार की सुबह घरेलू कार्य करते समय करंट की चपेट में आ जाने से 35 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ गयी। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार ऐंझी गांव निवासी प्रभाकर की पत्नी रेखा देवी सोमवार की सुबह घरेलू कार्य कर रही थी। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गयी। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
———————–  
जीने से गिरकर किशोर घायल
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम बौड़र में सोमवार की सुबह जीने से गिरकर 10 वर्षीय किशोर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बौंडर गांव निवासी ऋषि कुमार का पुत्र आदर्श सोमवार की सुबह छत से नीचे उतर रहा था। तभी अचानक पैर फिसल जाने से जीने से नीचे गिरकर घायल हो गया। उधर परिजनों ने उसे तत्काल सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *