राजमार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, घायल महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

    राजमार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, घायल महिला ने रास्ते में तोड़ा दम

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — मौदहा-हमीरपुर राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकराव निवासी रणविजय कुशवाहा अपनी पत्नी गुड़िया (35) के साथ बाइक से अछरेला मौजे स्थित खेत से घर लौट रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे की ओर मुड़ी, मकराव के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद संतुलन बिगड़ने से गुड़िया सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजन उन्हें तत्काल कस्बे के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतका अपने पीछे दो मासूम बेटियां — लक्ष्मी (7) और नेहा (4) — छोड़ गई हैं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *