मेरा युवा भारत खेल अंतर्गत जनपद स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओ का हुआ आयोजन
ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा
बैडमिंटन,रेस,कबड्डी,बॉलीबॉल प्रतियोगिताये हुई सम्पन्न
मेरा युवा भारत, बांदा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी श्री विशाल सिंह के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत के ऑफिस असिस्टेंट रवि अवस्थी के नेतृत्व में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम संपन्न किया गया

जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ग्रांउड में संपन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम में बैडमिंटन, रेस ,कबड्डी, बॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ श्री राजेंद्र सिंह जी ने किया। खेल प्रतियोगिताओं में विजेता- बैडमिंटन (गर्ल्स) में लक्ष्मी-प्रथम,खुशी शुक्ला- द्वितीय,रेस 100 मीटर (बालक) में विकास जाटव- प्रथम , द्वितीय- इरशाद खान, तृतीय- हरिओम, 100 मीo (गर्ल्स) में रेशमा- प्रथम , द्वितीय – फूलकुमारी, तृतीय सरोज, दौड़ 400 मीटर में प्रथम-जगनायक यादव, द्वितीय – राजाबाबू , तृतीय-अनुज ।कबड्डी बालिका (भागवत प्रसाद एकेडमी) सीनियर विजेता टीम – अंकिता, (कैप्टन )अंजलि, ज्योति, पिंकी, गुड़िया, सविता, खुशी । वॉलीबॉल बालक सीनियर(गोयरा) विजेता टीम में इरफान, रेहान, युसूफ, गुलफाम, सद्दाम, रजनीश, आसिफ, नुसरत, आफताब, दानिश रहे। इस कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक- हमीद, वेद प्रकाश, राहुल सिंह, संतोष कुमार ने सभी खेलो में निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमेन श्री अंकित कुशवाहा जी एवं विशिष्ट अतिथि में डॉo प्रत्यूष मिश्रा (एनसीसी प्रभारी), सुनील सक्सेना (समाजसेवी), आशीष सिंह चंदेल, सत्येंद्र सिंह, श्याम बाबू शुक्ला, उपनिरीक्षक दान बहादुर पाल, सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। तथा मेरा युवा भारत,बांदा के द्वारा सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों से आए हुए युवा मंडलों को स्पोर्ट्स किट का वितरण भी कराया गया। कार्यक्रम में कमेंट्री रामकेश के द्वारा की गई। नरैनी, महुआ, बड़ोखर, तिंदवारी ब्लॉक के युवा मंडल दिव्यांश निगम, रामकेश, धनीराम, सत्यम सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम समापन में मेरा युवा भारत,बांदा के ऑफिस असिस्टेंट रवि अवस्थी, हर्ष नामदेव, ने सभी का आभार व्यक्त किया।