दो तस्कर गिरफ्तार गांजा के साथ मलवां पुलिस ने की कार्रवाई
दो तस्कर गिरफ्तार गांजा के साथ मलवां पुलिस ने की कार्रवाई
दस किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार – मलवां पुलिस ने की कार्रवाई
फोटो परिचय- -पुलिस टीम की गिरफ्त में तस्कर व बरामद गांजा। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मलवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो 420 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है।
बीती पांच फरवरी को रात्रि मलवां थाना पुलिस टीम द्वारा कैची मोड़, ग्राम मदारीपुर खुर्द क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ध्रुव सिंह पुत्र फूल सिंह उर्फ फुल्लन निवासी वार्ड नंबर 8 मोहल्ला अग्रवाल अधिकांश किशनपुर, विवेक सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह पुत्र राम शिरोमन निवासी खेमकरनपुर थाना किशनपुर के रूप में हुई है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना मलवां पर मु0अ0सं0 27/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को 06 फरवरी को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त ध्रुव सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी थाना किशनपुर में गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत पाया गया है, जबकि विवेक सिंह उर्फ जितेन्द्र सिंह का नाम भी वर्तमान एनडीपीएस मामले में दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राज किशोर, उप निरीक्षक बृजेश कुमार यादव, उप निरीक्षक रितेश कुमार मौर्य, कांस्टेबल सतीश सिंह, कांस्टेबल जयराम, कांस्टेबल विमल, कांस्टेबल रवि शामिल रहे। ———————————- अप्रेन्टिशिप मेला नौ को एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि 09 फरवरी को प्रधानमंत्री अप्रेन्टिशिप मेला एवं 13 फरवरी तक दिव्यांगजन रोजगार मेला का आयोजन नोडल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में किया जा रहा है। जिसमें जनपद एवं प्रदेश स्तर की प्रतिष्ठित कम्पनियां प्रतिभाग कर साक्षात्कार के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों का चयन कर उक्त योजना के तहत योजित करेंगी। रोजगार मेले में दिव्यांगजन, 10 वीं, 12 वीं, आई०टी०आई० तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।