व्यापारियों के दो संगठनों ने किया विलय, एक होकर लड़ने का ऐलान

    व्यापारियों के दो संगठनों ने किया विलय, एक होकर लड़ने का ऐलान
– जिला कमेटी घोषित, पुष्पहार पहनाकर किया स्वागत
फोटो परिचय- संगठनों के विलय के बाद घोषित कमेटी का स्वागत करते साथी।
मो ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। राष्ट्र, प्रदेश व जनपद के व्यापारियों के उत्थान की दिशा में व्यापारियों के दो संगठनों ने आपस में विलय करके एक होकर लड़ने का ऐलान किया है। साथ ही जिला कमेटी की घोषणा करके सभी का पुष्पहार पहनपाकर स्वागत किया गया। निर्णय लिया गया कि जल्द ही कमेटी का विस्तार करके तहसीलों, कस्बों व ग्रामों में भी इकाईयों का गठन किया जाएगा।
मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश व भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने आपसी सहमति से विलय कर लिया। दोनों संगठन की सहमति से प्रादेशिक संयोजक कमेटी में किशन मेहरोत्रा, केशवराम त्रिपाठी, महेन्द्र गुप्ता, अनिल वर्मा, चंद्रप्रकाश बब्लू गुप्ता व प्रदेश महिला संयोजक सुनीता गुप्ता को मनोनीत करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन, एवं प्रदेश अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश, अरुण अग्रवाल व संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के लिखित सहमति पत्र के उपरान्त दोनों संगठन एक हो गए। बैठक में सर्वसम्मति से जिला कमेटी की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष पद पर अजय गुप्ता, जिला मंत्री लवकुश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, सह कोषाध्यक्ष रायजादा अभिषेक, जिला संयुक्त महामंत्री विनोद साहू को पुष्पहार पहनाकर मनोनीत किया गया। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते कहा कि प्रदेश व जनपद के व्यापारियों की सच्ची सेवा दोनों संगठन मिलकर निष्ठा पूर्ण करेंगे। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि शीघ्र ही जिला कमेटी का विस्तार करके जनपद की समस्त तहसीलों, कस्बों, ग्रामों में इकाइयों का गठन किया जाएगा। इस मौके पर सेराज अहमद खान, संजीव गुप्ता, सोनू, दिनेश चन्द्र शर्मा, लाल चन्द्र गुप्ता, सूर्यकांत मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, वसी अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *