रेलवे लाइन पार करती दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत

   भैरमपुर से बुधाईयापुर तक मार्ग बनवाए जाने की मांग
– उद्योग व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को एक ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों की समस्या बताते हुए भैरमपुर से बुधाईयापुर तक का जर्जर मार्ग बनवाए जाने की मांग की।
व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की अगुवई में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर ग्राम भैरमपुर से बुधाईयापुर लगभग ढाई किलोमीटर का मार्ग है। जो पूर्णतः पथरीला व ध्वस्त क्षतिग्रस्त अवस्था में है। इस मार्ग पर विगत वर्षों में अनेक मार्ग दुर्घटनाओं की वजह से कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं। ग्राम भैरमपुर में एक सैकड़ा से अधिक व ग्राम बुधाईयापुर में तीन सैकड़ा से अधिक परिवार निवास करते हैं। भैरमपुर से बुधाईयापुर मार्ग से सम्पर्क मार्ग ग्राम उमरापुर व कोराई मार्ग लिंक है। उपरोक्त क्षतिग्रस्त मार्ग में आये दिन हादसे होते रहते हैं। स्थानीय निवासी राहगीर व्यापारी महिलाएं उपरोक्त मार्ग की यात्रा में अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करते हैं व असहज असुरक्षित महसूस करते हैं। मांग किया कि भैरमपुर से बुधाईयापुर मार्ग का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए। जिससे आने-जाने वाले लोगों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इस मौके पर अनिल वर्मा, विनोद कुमार साहू, रमेश सोनी, सुरेश सोनी के अलावा स्थानीय निवासियों में कोमल सिंह, करन सिंह, रविकरन, आदित्य कुमार, जितेन्द्र कुमार, भइयालाल, सर्वेश, रामलखन, राममिलन, मनोज कुमार, शुभम गौरकी, राजलाल सिंह, अयोध्या प्रसाद, शिवकरन, सरिता, रेखा देवी, उदयवीर, मनीष कुमार, रामजी, सोनू कुमार, पंकज, सुनील, मंगल, बृजेश, लवकुश कवलेश, ममता, आशा देवी, जयप्रकाश, सरजू मौजूद रहे।
———————————— 
यूजीसी के विरोध में सौंपा ज्ञापन
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। तहसील के वकीलों ने शुक्रवार को यूजीसी नियम 2026 के विरोध में लामबन्द होकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में उपस्थित सामान्य वर्ग के वकीलों ने एसडीएम अभिनीत कुमार को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि सरकार ने सामान्य वर्ग कों समाप्त करने के लिए इस नए यूजीसी नियम को लागू किया है जिसका वह विरोध करते हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से अधिवक्ता दुर्गेश अवस्थी, सुमन सिंह, विवेक पाठक आदि उपस्थित रहे।
———————————— 
प्लेसमेंट शिविर में 101 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। उत्तर प्रदेश शासन एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ, हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से शुक्रवार को उज्जवल सिंह महाविद्यालय खागा में प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 205 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया गया।
शिविर में जनपद स्तर की प्राइम कनेक्ट सर्विसेज फतेहपुर द्वारा 19 एलीमेन्ट्स कन्सल्टेन्ट नोएडा द्वारा 13, पुखराज हेल्थ केयर द्वारा 35, ब्लिंकिट द्वारा 09, रूआ सिक्योरिटी सर्विसेज द्वारा 18 एवं भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 07 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस प्रकार कुल 101 योग्य अभ्यर्थियों के लिये चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गई। जिसमें कम्पनियों द्वारा 9000 से 17500 तक प्रतिमाह वेतन पर चयन सम्बन्धी कार्यवाही की गयी। कार्यक्रम का आयोजन अधोहस्ताक्षरी के दिशा-निर्देशन में प्रभारी प्लेसमेन्ट शिविर एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के शशॉक पांडेय एवं महाविद्यालय के प्राचार्य सत्येन्द्र यादव द्वारा सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवायोजन कार्यालय के चन्द्र किशोर एवं महाविद्यालय से जय कृष्ण यादव, रामभवन मौर्या, हिमांचल सिंह, ओम सिंह, आशीष कुमार, निशांत त्रिपाठी द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
——————————— 
ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार वृद्ध की मौत, दो घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कुंवरपुर रोड में गुरूवार की देर शाम ट्रैक्टर की टक्कर लगने से ई-सवार वृद्ध की मौत हो गयी। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चक्की गांव निवासी स्व0 श्री पाल का 65 वर्षीय पुत्र विजय बहादुर गांव के ही भगौती का 35 वर्षीय पुत्र ज्ञानी के साथ ई-रिक्शा में बैठकर घर वापस आ रहा था। जब यह लोग कुंवरपुर रोड़ पहुंचे तभी तेज रफ्तार टै्रक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्शें में सवार विजय बहादुर, ज्ञानी व एक अन्य युवक घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल दोनो को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वहीं ज्ञानी का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने सदर अस्पताल मोर्चरी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
————————————— 
अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत हुए सड़क हादसों के दौरान चार लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मलवां कस्बा निवासी स्व0 कंधई लाल का 40 वर्षीय पुत्र रामू सोनी गुरूवार की रात लगभग 8 बजे बाइक से किसी काम से जा रहा था। तभी सामने अचानक कुत्ता आ जाने से अनियंत्रित होकर बाइक गिर गयी। जिससे वह घायल हो गया। इसी प्रकार थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव निवासी स्व0 रामनाथ का 45 वर्षीय पुत्र बीरेन्द्र गुरूवार की शाम बाइक से हुसैनगंज की ओर जा रहा था। तभी हसनापुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। इसी तरह कस्बा बिन्दकी निवासी रामबहादुर का 35 वर्षीय पुत्र राकेश कस्बा में ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। इसी तरह गाजीपुर थाना क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी रामदुलारे का 55 वर्षीय पुत्र अपनी मोपेड से पुत्री की ससुराल सदर कोतवाली क्षेत्र के गडरियनपुरवा आ रहा था। तभी नउवाबाग ओवरब्रिज पर पिकअप की चपेट में आ जाने से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
———————————- 
 रेलवे लाइन पार करती दो महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के फैजूल्लापुर रेलवे स्टेशन के नजदीक रेललाइन पार करते समय देर-शाम दो महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के शवों चिथड़े उड़ गए। जबकि अन्य महिलाएँ रेल लाइन पार अपने अपने घर पहुँच चुकी थी। जैसे गाँव में मृतक परिवारों में मौत की खबर जानकारी मिलीं तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों के टुकड़े इकट्ठा करके पंचनामा किया।
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के एकारी गांव निवासी 41 वर्षीय शोभा देवी पत्नी राजभवन रैदास एवं 46 वर्षीय श्याम कली पत्नी स्व. अर्जुन पासवान समेत पांच महिलाएं रेलवे लाइन पार जंगल में लकडियां लेने गई थी। देश शाम जब महिलाएं रेलवे लाइन पार कर रहीं थी तभी दो महिलाएं कानपुर से प्रयागराज जा रहीं ट्रेन की चपेट में आ कर दोनों महिलाओं की मौत गई। घटना की सूचना लोको पायलट की सूचना पर ट्रैक मैन सजय सिंह और राम बरन पहुंचे। गांव के लोगों की मदद से रेलवे लाइन पर विखरे टुकड़े को इकट्ठा किया गया। फिर रेलवे लाइन शुरू हो पाई। मौत की खबर सुनते ही मृतक शोभा देवी के पति राजभवन, पुत्र शिवम, छोटू और दूसरे परिवार में मृतक श्याम कली के पति अर्जुन पासवान रेलवे विभाग में चर्तुथ श्रेणी में कर्मचारी थे। एक वर्ष पूर्व अर्जुन पासवान की ट्रेन चपेट में आकर मौत हुई थी। जिससे रेलवे विभाग ने मृतक अर्जुन पासवान की पत्नी श्याम कली की नौकरी एक माह बाद जोइनिंग होना बताया गया था। श्यामकली के तीन पुत्र है। छतपाल, अजय, लवकुश और एक पुत्री जिसकी शादी हो चुकी है। दोनों परिवारों में रो-रो कर बेहाल है। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह और हसवा चौकी इंचार्ज अरूण कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
————————————- 
अनियंत्रित डीसीएम पलटी, चालक घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र नेशनल हाइवे 2 पर बिस्कुट भरी डीसीएम अनियंत्रीत होकर पलट गई। जिससे डीसीएम चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मलवर गांव निवासी नरायन का 40 वर्षीय पुत्र राम विलाश जो डीसीएम चालक है। वह आज अपनी डीसीएम में कानपुर से ब्रिटानिया का बिस्कुट लोड कर बनारस जनपद जा रहा था। जब डीसीएम थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर खासमऊ के समीप पहुंची तभी अनियंत्रीत होकर पलट गई। जिससे डीसीएम चालक राम विलास गंभीर रूप से घायल हो गया। फोनकर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे एम्बुलेन्स के ईएमटी हरिओम सचान व पायलेट दिनेश गुप्ता ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती उसका इलाज कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *