बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दो महिला यात्रियों की मौत

      हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दो महिला यात्रियों की मौत
संदीप धुरिया अजरा न्यूज हमीरपुर-–  बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर देर रात घने कोहरे के चलते एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक्सप्रेसवे पर एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि बस में सवार गुजरात की दो महिला यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान तेज रफ्तार टूरिस्ट बस चालक ट्रक को समय रहते नहीं देख सका और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलने पर जरिया थाना पुलिस व एक्सप्रेसवे की आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतक महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *