मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को दी गई पर्सनल सेफ्टी की जानकारी

     मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को दी गई पर्सनल सेफ्टी की जानकारी

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — हमीरपुर, 09 अप्रैल 2026। जनपद में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति (फेज-5.0)” के द्वितीय चरण के अंतर्गत गुरुवार को कुरारा ब्लॉक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में “पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री राजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार हब फॉर इम्पावरमेंट की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट आकिफ अहमद ने छात्राओं को आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संकट की स्थिति में सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर—1090, 181, 112 व 1098—किस प्रकार मददगार साबित हो सकते हैं और इनका उपयोग कैसे किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जागरूक करते हुए महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई और उनके लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण व प्रबंधन का विशेष सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *