अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त नहीं, अन्य लघु खबरों के साथ
अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त नहीं, अन्य लघु खबरों के साथ
श्रमिकों के लिए लगेंगे कैंप
गूगल से लिया गया चित्र मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मोबाइल नंबर एवं आधार सत्यापन पंजीयन के साथ अद्यतन किये जाने हेतु कल (आज) सदर तहसील, 19 सितंबर को तहसील बिंदकी एवं 20 सितंबर को तहसील खागा में श्रम विभाग द्वारा पूर्वाहन 11 बजे से अपरान्ह 02 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। श्रम विभाग के आयोजित कैम्प में श्रमिको के पंजीयन एवं नवीनीकरण संबंधी समस्याओं का भी निराकरण कराया जायेगा। इसलिए सभी श्रमिक दिन व समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याओ का निराकरण करा सकते है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्वाहन 10 से 12 बजे तक कार्यालय सहायक श्रमायुक्त में भी उपस्थित होकर अपने श्रम कार्ड में मोबाइल नंबर अद्यतन किये जाने, अधार सत्यापन एवं अन्य जैसे पंजीयन, नवीनीकरण व योजनाओ में ऑनलाइन आवेदन किये जाने पर आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में निराकरण करा सकते है। —————————-
अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त नहीं
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र की बड़ी नहर में 14 सितंबर को अज्ञात युवक का शव बहता हुआ नहर कोठी के पुल के पास झाल में पुलिस ने बरामद किया था। उसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। काफी कोशिशों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दतौली चौकी के सिधांव नहर कोठी के पुल के पास बड़ी नहर की झाल में लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बहते हुए नहर की झाल में आकर अटक गया। ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और सूचना पर ललौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से अज्ञात युवक के शव को नहर से बाहर निकाला और मृतक की शिनाख्त की कोशिश में लगी थी। 72 घण्टे बीतने के बाद भी जब मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी तो शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ———————– संदिग्ध अवस्था में बीएससी के छात्र ने फांसी लगा दी जान
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव में संदिग्ध अवस्था में बीएससी के छात्र ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव निवासी अशोक कुमार का 18 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार बीएससी का प्रथम वर्ष छात्र था। उसने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब सुनील कुमार को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर हाल बेहाल होता रहा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ————————- पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील के समीप अज्ञात पिकअप बाइक सवार युवकों को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए परिजनों से कानपुर ले जाने की सलाह दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मुस्तुफापुर गांव निवासी ननकू प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र अनिकेत व गांव निवासी सत्रु प्रकाश का 25 वर्षीय पुत्र अनुज दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहे थे। जब उनकी बाइक थाना क्षेत्र के सात मील के समीप थी तभी तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप इनकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद साथ आये परिजनों से घायलो को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया। खबर लिखे जाने तक घायलो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। ———————- महिला को जहरीले सर्प ने डसा, भर्ती
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के कुतुवापुर गांव के समीप स्थित जंगल में शौचक्रिया करने गई महिला को जहरीला सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कुतुवापुर गांव निवासी राम सिंह की 30 वर्षीय पत्नी रन्नो देवी गांव के समीप स्थित जंगल में शौचक्रिया करने गई थी। तभी उसको जहरीला सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। ———————— करंट की चपेट में आकर महिला झुलसी
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदवाड़ा मोहल्ले में घर में घरेलू काम करते समय बिजली के कटे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर महिला झुलस गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदवाड़ा मोहल्ला निवासी अमन की 25 वर्षीय पत्नी समरीन दोपहर अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी बिजली के कटे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।