अलग-अलग स्थानों में बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार
– संस्कार ही मनुष्य को भव्य मानव बनाता है: दीक्षित
फोटो परिचय- उपनयन संस्कार में अलग-अलग स्थानों पर भाग लेते बटुक।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बसंत पंचमी के अवसर पर श्रीपाल दीक्षित इंटर कालेज व आचार्यकुलम् परिवार की ओर से बटुकों का उपनयन संस्कार कराया गया। कालेज का कार्यक्रम जनसेवा आश्रम के निदेशक व प्रख्यात पर्यावरण विद् संतराम दीक्षित ने सम्पन्न कराया।
संतराम दीक्षित इंटर कालेज में आयोजित उपनयन संस्कार में आए बटुकों को संबोधित करते हुए संतराम दीक्षित ने कहा कि संस्कार ही मनुष्य को भव्य मानव बनाता है। जो आगे चलकर संस्कारों के माध्यम से देश व संसार के विकास में अपना योगदान देकर अपने जीवन व अपने समाज को उत्कृष्ट मार्ग में ले जाने का प्रयास करता है। इसलिए सभी लोग समय से संस्कारित हों। मां-बाप को चाहिए कि शिक्षण के साथ-साथ अपनी धार्मिक मान्यताओं को बालकों में सिंचित करें। एक बेहतर मानव के निर्माण के मार्ग में सहयोगी बनें। कार्यक्रम में जनपद के चारों ओर से माताएं, बहनों ने गीत संगीत के साथ भोखी डालकर बटुकों को संस्कारित होने में सहयोग प्रदान किया। 62 बटुकों का उपनयन संस्कार सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में व्यवस्थापक राहुल शुक्ला, संजय अग्निहोत्री, राजू तिवारी, आशीष तिवारी भी मौजूद रहे। इसी तरह आचार्यकुलम् के संस्थापक अध्यक्ष विनोद शुक्ला की ओर से बटुकों का उपनयन संस्कार विधि-विधानपूर्वक बांके बिहारी मंदिर में सम्पन्न कराया गया।
अलग-अलग स्थानों में बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार
