मथुरा में बाबा की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव—हाइवे जाम
मथुरा में बाबा की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव—हाइवे जाम
मथुरा में बाबा की मौत के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव—हाइवे जाम दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ मथुरा– गौरक्षक फरसा बाबा की मौत के बाद जिले में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गौरक्षक और विभिन्न हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया।
गुस्साए लोगों ने फरसा बाबा के शव को आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ उग्र हो गई।
आक्रोशित लोगों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की और कुछ शरारती तत्वों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति बिगड़ते देख कुछ पुलिसकर्मियों को मौके से हटकर अपनी जान बचानी पड़ी।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने घटना को लेकर प्रेस नोट जारी किया। उन्होंने बताया कि फरसा बाबा की मौत घने कोहरे में ट्रक की टक्कर से हुई है और पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
बाद में पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर हाईवे से हटाया और यातायात को सामान्य कराया।
वहीं, डीआईजी शैलेश पांडे ने कहा कि उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।