चमारी गांव के नाम बदलने की चर्चा पर बवाल, ग्रामीणों ने किया तीखा विरोध
चमारी गांव के नाम बदलने की चर्चा पर बवाल, ग्रामीणों ने किया तीखा विरोध
चमारी गांव के नाम बदलने की चर्चा पर बवाल, ग्रामीणों ने किया तीखा विरोध दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन —कालपी तहसील क्षेत्र के चमारी गांव में नाम बदलने की चर्चाओं ने माहौल गरमा दिया है। सोशल मीडिया पर फैली खबरों के बाद देर रात सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना है कि “चमारी” केवल एक नाम नहीं, बल्कि उनकी पहचान, इतिहास और पूर्वजों की विरासत से जुड़ा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी सूरत में गांव का नाम बदलने नहीं दिया जाएगा।
इस संबंध में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नाम परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई, तो वे कानूनी लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे। जरूरत पड़ने पर मामला हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजने की भी तैयारी की जा रही है।
गांव में इस मुद्दे को लेकर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और हर तरफ इसी विषय पर चर्चा हो रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या ग्रामीणों के विरोध के बीच नाम परिवर्तन की प्रक्रिया आगे बढ़ती है या नहीं।