उत्तम उद्योग व्यापार मंडल पत्रकारों संग ने मनाया होली मिलन
उत्तम उद्योग व्यापार मंडल पत्रकारों संग ने मनाया होली मिलन
उत्तम उद्योग व्यापार मंडल पत्रकारों संग ने मनाया होली मिलन
– 11 से 19 मार्च तक रामलीला मैदान में होगी श्रीराम कथा
फोटो परिचय- पत्रकारों संग होली मनाते उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — शहर के जीटी रोड स्थित एक होटल में उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की ओर से पत्रकारों के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ एक-दूसरे को पारंपरिक गुलाल लगाकर और होली की शुभकामनाएं देकर किया गया।
आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने श्री राम कथा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 मार्च से 19 मार्च तक रामलीला मैदान ज्वालागंज में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन आपसी सहयोग से किया जा रहा है। कलश यात्रा 11 मार्च को कालिका मंदिर से रामलीला मैदान तक निकाली जाएगी जिसमें इच्छुक माताएं एवं बहनें शामिल होने हेतु 7007367077 पर संपर्क कर अपना नाम लिखा सकती है और जानकारी प्राप्त कर सकती है। मीडिया जगत के योगदान की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का त्यौहार है। मीडिया हमारे समाज का दर्पण है और इस पावन पर्व पर आप सभी के साथ खुशियां बांटना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
समारोह के अंत में जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित करते कहा कि दिन हो या रात, धूप हो या बरसात, समाज को आईना दिखाने के लिए डटे रहने वाले मीडिया बंधुओं को नमन। इस मौके पर जय किशन, प्रशांत सिंह चौहान, अनिल महाजन, आकाश भदौरिया सहित उपस्थित रहे।