वामा सारथी व आयुष विभाग ने लगाया वामा वेलनेस मेडिकल कैम्प

   पुलिस परिवारों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
वामा सारथी व आयुष विभाग ने लगाया वामा वेलनेस मेडिकल कैम्प
फोटो परिचय-  पुलिस परिवारों का चेकअप करती मेडिकल टीम।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को एक सराहनीय पहल के तहत वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान व आयुष विभाग उत्तर प्रदेश की सहभागिता से वामा वेलनेस मेडिकल कैम्प का सफल आयोजन किया गया।
विशेष चिकित्सा शिविर में पुलिस कर्मियों व उनके परिवारजनों को निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही आवश्यक होम्योपैथिक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया गया, जिससे बड़ी संख्या में पुलिस परिवारों को लाभ पहुंचा। यह कैम्प पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वामा सारथी एसोसिएशन और आयुष विभाग के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस शिविर ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस परिवारों के सुख-दुख में विभाग हमेशा उनके साथ खड़ा है। ऐसे सकारात्मक और कल्याणकारी आयोजनों की सराहना करते हुए सभी पुलिस कर्मी एवं उनके परिवारजन ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *