दिव्यांग व्यक्ति का वाहन पंजीकरण लंबित, शीघ्र कार्रवाई की मांग
दिव्यांग व्यक्ति का वाहन पंजीकरण लंबित, शीघ्र कार्रवाई की मांग
दिव्यांग व्यक्ति का वाहन पंजीकरण लंबित, शीघ्र कार्रवाई की मांग एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपने चार पहिया वाहन के पंजीकरण में हो रही देरी को लेकर जिला प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। मामला थाना कल्याणपुर क्षेत्र के ग्राम चन्दनपुर गुनौर निवासी लल्लन सिंह का है, जो स्थायी रूप से लोकोमोटर दिव्यांग हैं।
श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने जनवरी माह में सरकार की दिव्यांग योजना के तहत एक चार पहिया वाहन खरीदा था। उन्होंने वाहन के पंजीकरण के लिए फरवरी माह में आरटीओ कार्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए थे। पीड़ित के अनुसार, कई बार कार्यालय जाकर अनुरोध करने और ईमेल के माध्यम से भी संपर्क करने के बावजूद अब तक वाहन का पंजीकरण नहीं किया गया है। इस बीच वाहन का अस्थायी पंजीकरण भी समाप्त हो चुका है, जिसके चलते वाहन का उपयोग अवैध हो गया है। लल्लन सिंह ने बताया कि दिव्यांग होने के कारण उनके लिए वाहन अत्यंत आवश्यक है, लेकिन पंजीकरण न होने से वे दैनिक कार्यों के लिए आने-जाने में असमर्थ हो रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी और एआरटीओ प्रशासन से अपील की है कि उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रभाव से वाहन का पंजीकरण कराया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।