सदर तहसील में कानूनगों का रिश्वत लेते सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
अजय सिंह अज़रा न्यूज़– सदर तहसील के आरके सेक्शन कार्यालय है वायरल वीडियोफतेहपुर। जिले मे सदर तहसील मे कानूनगो का रिश्वत लेते एक वीडियो सोशल मीडिया मे जमकर वायरल हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक वायरल वीडयो सदर तहसील के आरके सेक्शन कार्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से रिश्वतखोरी दिखाई दे रही है। राजस्व विभाग मे रिश्वतखोरी के आरोप प्रत्यारोप अक्सर लगते रहें हैं। लेकिन अब वीडियो वायरल होने के बाद हकीकत बयां हो रहा है कि किस तरह से जनपद मे राजस्वकर्मी कानूनगो कैलाश नारायण मिश्रा रिश्वतखोरी करते हुए दिखाई रहे हैं। वही जब इस वायरल वीडियो पर सदर उपजिलाधिकारी अनामिका श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होने बताया कि कोई भी इस तरह की चीजें बर्दाश्त नहीं की जायेंगी, अगर मेरे पास संज्ञान मे आया तो नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

