जलभराव से ग्रामीण परेशान, डीएम से शिकायत

    जलभराव से ग्रामीण परेशान, डीएम से शिकायत

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। बहुआ विकासखंड के गाजीपुर, कंचनपुरवा में अनुसूचित जाति के लोगों के घरों के सामने जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। कच्ची सड़क पर लगातार पानी भरा रहने के कारण लगभग 15 परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों के अनुसार घरों से पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे बारिश या घरेलू पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत होती है।

वहीं घरों के अंदर तक पानी घुस जाने से लोगों में हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, खासकर छोटे बच्चों को लेकर ग्रामीण भयभीत रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान से शिकायत की गई तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह सड़क उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती और जिलाधिकारी की अनुमति के बाद ही निर्माण संभव है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए। श्यामकली, राखी,मैना, कल्पना,रामराज , रीता, सीमा, राजू, प्रीती सहित करीब आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर जल्द से जल्द सड़क निर्माण एवं जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि जलभराव से निजात मिल सके और लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *