तमंचा के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
फोटो परिचय- पुलिस टीम की गिरफ्त में अभियुक्त। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– औंग थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मुकदमा संख्या 17/2026 (धारा 115(2)/352/351(2)/125/109 बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट) में वांछित आरोपी कैलाश नारायण पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय गुरुप्रसाद निवासी मयारामखेड़ा थाना औंग को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर और दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज यादव, उपनिरीक्षक आकाश सिंह, उपनिरीक्षक हरिन्दर सिंह, कांस्टेबल दीपू सिंह शामिल रही।