दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटा, मौत ,लघु खबरों के साथ

    डिजिटल क्राप सर्वे के कार्य हेतु आवेदन करें युवा
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में ई-खसरा पड़ताल के अन्तर्गत खरीफ में बोई गयी फसलों का डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य 25 सितंबर तक पूर्ण कराने हेतु शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के ऐसे युवा जिनके पास स्वयं का एन्ड्रायड मोबाइल फोन हो एवं उसको भलीभाँति प्रयोग करना जानते हो। फसलों की पहचान का ज्ञान हो। उन्हे सर्वेयर के रूप में चिन्हित कर सर्वे का कार्य कराया जाना है। एक सर्वेयर से सर्वे कराने हेतु गाटों की अधिकतम संख्या 3000 निर्धारित की गयी है। जिसके हेतु प्रति प्लाट एक फसल हेतु अधिकतम 5 रूपए एवं यदि एक प्लाट में एक से अधिक फसल है, जिसका सर्वे फसल जोडकर किया जायेगा तो रूपये 5 रूपए अतिरिक्त धनराशि किन्तु अधिकतम 10 रूपए की दर से प्रोत्साहन धनराशि दी जायेगी। सर्वेयर के रूप में चिन्हित करने हेतु सम्बन्धित राजस्व ग्राम व न्याय पंचायत के युवक को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी। कार्य संपादन हेतु चिन्हित युवा को कृषि विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जायेगा। ऐसे युवा जो उक्त कार्य संपादन हेतु इच्छुक हो उप कृषि निदेशक कार्यालय (कृषि भवन फतेहपुर) अथवा अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा एक फोटो के साथ सम्पर्क कर उक्त कार्य हेतु अपनी आईडी बनवाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य संपादन कर सकते हैं।
——————— 

  दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटा, मौत
– मृतका के परिजनों ने पति व ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेकारी में शनिवार की दोपहर दहेज में बाइक न मिलने पर पति सहित ससुरालीजनों पर 26 वर्षीय महिला को लाठी डंडों से पीटकर मरणासन्न स्थित में कर दिया। मौके पर पहुंची 112 ने घायल अवस्था में हरदों अस्पताल ले गये। जहां नाजुक हालत देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पति सहित ससुरालीजन मौके से फरार हो गये। मृतका के मां व बहन ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार के किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमकोली निवासी मुचनी पासवान ने अपनी पुत्री संगीता देवी 26 वर्षीय की शादी 7 वर्ष पूर्व टेकारी गांव निवासी भोला पासवान के साथ की थी। शनिवार की दोपहर पति व ससुरालीजनों ने संगीता को लाठी डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया और मौके से पूरा परिवार भाग खड़ा हुआ। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची नाजुक हालत महिला को उपचार के लिए हरदो अस्पतला ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिस पर परिजन महिला को सरकारी एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सदर अस्पताल में मृतका की बहन गुड़िया मां देवमती व भाई संदीप ने बताया कि शादी के कुछ सालों बाद ससुरालीजन मोटर साइकिल की मांग को लेकर संगीता को प्रताड़ित करते थे। आज दोपहर मांग पूरी न होने पर पति व उसके घर वालों ने संगीता को लाठी डन्डो से पीट-पीटकर मरणासन्न स्थित में कर दिया। सरकारी अस्पताल लाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालाकि मृतका के परिजनों ने थाने में भी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
————————
तालाब में डूबकर मासूम की मौत
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीपुर में शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम तालाब में जा गिरा। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार लोहारीपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र सविता का पुत्र अयांश शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक पैर फिसल जाने से वह तालाब में गिर गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गयी। उधर जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
————————–
 सड़क हादसे में युवक की मौत
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा के समीप एनएच-2 में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 45 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार सौंरा गांव निवासी भिखुआ का पुत्र चुनका रात लगभग 9 बजे सड़क पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
—————————
युवती ने लगाई फांसी, मौत

मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़  बिंदकी, फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बरदरा गांव में युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार बरदरा निवासी ननकी देवी (35) पत्नी सुनील कुमार ने आंगन में पड़े जाल में धोती के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सुबह पति की नींद टूटी तो देखा की शव लटक रहा था। जिससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया। मृतका की पुत्री शालिनी (15) व बेटे सात वर्ष का रो-रो कर बुरा हाल है। जोनिहां चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के भाई रामसागर ने बताया कि अपने बहनोई पर कोई आरोप न लगाते हुये बताया कि वह दीपू पंडित के खिलाफ ही कार्यवाही करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *