बस में मारपीट के बाद महिला को रात में उतारा, तीन साल का बेटा छीनने का आरोप

    जालौन में दहेज उत्पीड़न का सनसनीखेज मामला

बस में मारपीट के बाद महिला को रात में उतारा, तीन साल का बेटा छीनने का आरोप
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन जनपद जालौन —  दहेज उत्पीड़न की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उरई क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता पूजा ने अपने पति पंकज और ससुराल पक्ष के लोगों पर चार लाख रुपये की दहेज मांगने, मारपीट करने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़िता के अनुसार वह महोबा से दिल्ली जा रही बस में अपने पति के साथ सफर कर रही थी। इसी दौरान रास्ते में पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है।
आरोप है कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे स्थित डकोर टोल प्लाजा के पास रात करीब ढाई बजे पति ने तीन वर्षीय मासूम बेटे यक्षराज को जबरन अपने पास रख लिया और पीड़िता को चलती बस से नीचे उतार दिया। रात के अंधेरे में महिला को अकेला छोड़ दिया गया।
पीड़िता किसी तरह उरई पहुंची और पुलिस अधीक्षक जालौन से मिलकर बेटे की बरामदगी तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *